1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. मुकेश अंबानी की लंदन में बसने की कोई योजना नहीं: रिलायंस इंडस्ट्रीज

मुकेश अंबानी की लंदन में बसने की कोई योजना नहीं: रिलायंस इंडस्ट्रीज

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 05, 2021 09:43 pm IST,  Updated : Nov 05, 2021 10:08 pm IST

कंपनी ने आगे कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड यह स्पष्ट करना चाहेगी कि अध्यक्ष और उनके परिवार की लंदन या दुनिया में कहीं और स्थानांतरित होने या रहने की कोई योजना नहीं है।

लंदन में मुकेश अबानी की प्रापर्टी को लेकर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने दी सफाई, कहा- वहां शिफ्ट होने का कोई- India TV Hindi
लंदन में मुकेश अबानी की प्रापर्टी को लेकर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने दी सफाई, कहा- वहां शिफ्ट होने का कोई इरादा नहीं Image Source : PTI

नई दिल्ली: मुकेश अंबानी के मुंबई के साथ-साथ लंदन में रहने से जुड़ी अटकलों की बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज लि.(आरआईएल) ने शुक्रवार को कहा कि अंबानी की लंदन या दुनिया में कहीं और बसने या रहने की कोई योजना नहीं है। कंपनी ने अंबानी परिवार द्वारा बकिंघमशायर के स्टोक पार्क इलाके में 300 एकड़ के कंट्री क्लब को अपना मुख्य घर बनाने की खबरों को "गलत और निराधार अटकलें" करार दिया। 

कंपनी ने एक बयान में कहा, "रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड स्पष्ट करना चाहती है कि चेयरमैन (अंबानी) और उनके परिवार की लंदन या दुनिया में कहीं और बसने या रहने की कोई योजना नहीं है।" रिलायंस द्वारा 592 करोड़ रुपये में लंदन में यह संपत्ति खरीदने के बाद अंबानी और उनके परिवार की विदेश यात्रा को स्टोक पार्क एस्टेट को अपना दूसरा घर बनाने से जोड़ा जा रहा है। वह मुंबई में 4,00,000 वर्ग फुट के घर में रहते हैं। उनका घर 'एंटीलिया' शहर के एल्टामाउंट रोड पर स्थित है। 

बयान के अनुसार, "आरआईएल समूह की कंपनी, आरआईआईएचएल, जिसने हाल ही में स्टोक पार्क एस्टेट का अधिग्रहण किया है, यह स्पष्ट करना चाहती है कि इस ‘हेरिटेज’ संपत्ति के अधिग्रहण का उद्देश्य योजना दिशानिर्देशों और स्थानीय नियमों का पूरी तरह से पालन करते हुए इसे एक प्रमुख गोल्फिंग और स्पोर्टिंग रिजॉर्ट का रूप देना है।" हालांकि, इसमें अंबानी के बार-बार विदेश जाने को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की गयी है, जिनका उल्लेख खबरों में किया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा