1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. रिलायंस जियो की सीओएआई के साथ जंग हुई और तेज, कड़े शब्दों में लिखा पत्र

रिलायंस जियो की सीओएआई के साथ जंग हुई और तेज, कड़े शब्दों में लिखा पत्र

 Edited By: Manish Mishra
 Published : Feb 27, 2018 09:47 am IST,  Updated : Feb 27, 2018 09:47 am IST

उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो की दूरसंचार एसोसिएशन सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) के बीच जंग और तेज हो गयी है।

Reliance Jio- India TV Hindi
Reliance Jio

नई दिल्ली उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो की दूरसंचार एसोसिएशन सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) के बीच जंग और तेज हो गयी है। जियो ने सोमवार को कहा कि सीओएआई के हालिया बयान हमारे लिए है। जियो सीओएआई की सदस्य है। सीओएआई को इस हफ्ते लिखे दूसरे कड़े शब्दों वाले पत्र में जियो ने कहा कि आरजेआईएल उस दावे का दृढ़तापूर्वक खंडन करता है जिसमें कहा गया था कि प्रेस बयान किसी एक ऑपरेटर के खिलाफ नहीं था।

कल सीओएआई के महानिदेशक राजन मैथ्यू ने जियो से माफी मांगने से इनकार कर दिया था। मैथ्यू ने कहा था कि जियो से माफी मांगने का कोई सवाल ही नहीं है क्योंकि ऐसा करने का कोई कारण नहीं है। उन्होंने कहा सीओएआई के मतभेद ट्राई के आदेश से हैं, न कि किसी विशिष्ट ऑपरेटर से।

Reliance Jio
Reliance Jio

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा