नयी दिल्ली: औद्योगिक श्रमिकों के लिए खुदरा मुद्रास्फीति मुख्य रूप से कुछ खाद्य पदार्थों की कम कीमतों के कारण सितंबर में घटकर 4.41 प्रतिशत हो गई। श्रम मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘सितंबर में सालाना आधार पर मुद्रास्फीति पिछले महीने (अगस्त 2021) के 4.79 प्रतिशत और एक साल पहले इसी महीने (सितंबर 2020) के दौरान 5.62 प्रतिशत की तुलना में 4.41 प्रतिशत रही।’’ बयान में कहा गया कि खाद्य मुद्रास्फीति पिछले महीने के 4.83 प्रतिशत और एक साल पहले इसी महीने के दौरान 7.51 प्रतिशत के मुकाबले 2.26 प्रतिशत थी। सितंबर 2021 में अखिल भारतीय सीपीआई-आईडब्ल्यू (उपभोक्ता मूल्य सूचकांक - औद्योगिक श्रमिक) अगस्त 2021 की तुलना में 0.3 अंक की वृद्धि के साथ 123.3 अंक पर रहा।
- Hindi News
- पैसा
- बिज़नेस
- औद्योगिक श्रमिकों के लिए खुदरा मुद्रास्फीति सितंबर में घटकर 4.41 प्रतिशत
औद्योगिक श्रमिकों के लिए खुदरा मुद्रास्फीति सितंबर में घटकर 4.41 प्रतिशत
बयान में कहा गया कि खाद्य मुद्रास्फीति पिछले महीने के 4.83 प्रतिशत और एक साल पहले इसी महीने के दौरान 7.51 प्रतिशत के मुकाबले 2.26 प्रतिशत थी।
Advertisement
India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा।
Advertisement
Advertisement
लेटेस्ट न्यूज़
Advertisement
Advertisement