1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सऊदी अरामको सौदा मार्च अंत तक शयद ही सम्पन्न हो सके: आरआईएल सीएफओ

सऊदी अरामको सौदा मार्च अंत तक शयद ही सम्पन्न हो सके: आरआईएल सीएफओ

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 18, 2020 11:07 am IST,  Updated : Jan 18, 2020 11:07 am IST

रिलायंस इंस्ट्रीज के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि सऊदी अरामको को तेल शोधन और पेट्रोरसायन कारोबार की हिस्सेदारी बेचना का सौदा इस साल मार्च के अंत तक शयद ही सम्पन्न किया जा सके। 

RIL, Saudi Aramco, RIL-Saudi Aramco deal, Mukesh Ambani, reliance industries- India TV Hindi
RIL-Saudi Aramco deal

मुंबई। रिलायंस इंस्ट्रीज के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि सऊदी अरामको को तेल शोधन और पेट्रोरसायन कारोबार की हिस्सेदारी बेचना का सौदा इस साल मार्च के अंत तक शयद ही सम्पन्न किया जा सके।

बता दें कि, आरआईएल ने सऊदी अरब की कंपनी को 20 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की घोषणा गत अगस्त में की थी। यह करार 15 अरब डालर का बताया गया है। आरआईएल के मुख्य वित्त अधिकारी वी श्रीकांत ने कंपनी के तिमाही ​वित्तीय नतीजों की घोषणा के बाद संवाददाताओं से कहा, 'यह सौदा 31 मार्च तक सम्पन्न होने वाला नहीं है। यह बड़ा करार है। इसमें लेन देन एक देश से दूसरे देश में फैला है और जटिल है। इस लिए समयसीमा को लेकर हमें व्यावहारिक होना पड़ेगा।' पर उन्होंने कहा कि सौदे को सम्मन्न करने की दिशा में प्रगति अच्छी है और दोनों ओर की टीमें लगी हुई हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा