1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Alarming Bell: सरकार हुई सख्‍त, अब रिंगिंग बेल्‍स को देना ही होगा 251 रुपए में मोबाइल

Alarming Bell: सरकार हुई सख्‍त, अब रिंगिंग बेल्‍स को देना ही होगा 251 रुपए में मोबाइल

 Published : Feb 23, 2016 07:17 pm IST,  Updated : Feb 23, 2016 07:19 pm IST

251 रुपए में मोबाइल फोन देने वाली कंपनी रिंगिंग बेल्‍स को लेकर सरकार ने भी सख्‍त रुख अपना लिया है। कंपनी 251 रुपए के हैंडसेट नहीं दे पाई तो कार्रवाई होगी।

Alarming Bell: सरकार हुई सख्‍त, अब रिंगिंग बेल्‍स को देना ही होगा 251 रुपए में मोबाइल- India TV Hindi
Alarming Bell: सरकार हुई सख्‍त, अब रिंगिंग बेल्‍स को देना ही होगा 251 रुपए में मोबाइल

नयी दिल्ली। 251 रुपए में मोबाइल फोन देने वाली कंपनी रिंगिंग बेल्‍स को लेकर सरकार ने भी सख्‍त रुख अपना लिया है। दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आज कहा कि दुनिया के सबसे सस्ते स्मार्टफोन को पेश करने की घोषणा करने वाली कंपनी रिंगिंग बेल्स की सरकार निगरानी कर रही है। अगर कंपनी 251 रुपए के हैंडसेट को लाने में विफल रहती है तो कार्रवाई की जाएगी।

World’s Cheapest Mobile: 251 रुपए वाले स्मार्टफोन की बुकिंग बंद, 7.35 करोड़ लोगों ने ऑनलाइन किए ऑर्डर

तस्वीरों में देखिए सबसे सस्ते स्मार्टफोन

CHEAPEST SMARTPHONES

Swipe-Konnect-3IndiaTV Paisa

Kenxinda-K528IndiaTV Paisa

spice-full-touch-mi-347IndiaTV Paisa

intex-aqua-r3IndiaTV Paisa

Micromax-Bolt-S301IndiaTV Paisa

Celkon-A9-PlusIndiaTV Paisa

karbonn-ai-plus-champIndiaTV Paisa

lava-Iris-310IndiaTV Paisa

intex-aqua-t2IndiaTV Paisa

celkon-campus-a35kIndiaTV Paisa

सरकार की निगरानी में कंपनी

प्रसाद ने कहा कि हमारे मंत्रालय ने जानकारी ली है कि रिंगिंग बेल्स कितना तैयार हैं और 251 रुपए का फोन ला सकते हैं कि नहीं। हमने उनसे कहा है कि उनके पास बीआईएस प्रमाणपत्र है अथवा नहीं। प्रसाद ने कहा अगर कोई विसंगति होती है, हम कानून के अनुरूप कार्रवाई करेंगे। हमारा विभाग निगरानी रख रहा है।

आईटी और ईडी की भी नजर

दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन बाजार में उतारने का दावा करने वाली कंपनी रिंगिंग बेल्‍स एक्‍साइज और इनकम टैक्‍स डिपार्टमेंट की जांच के घेरे में आ गई है। कंपनी द्वारा 251 रुपए में स्मार्टफोन बेचने को लेकर लगातार उठते सवालों के बीच डिपार्टमेंट की नजर कंपनी पर गई है। सूत्रों के अनुसार इनकम टैक्‍स डिपार्टमेंट ने नोएडा स्थित कंपनी के वित्तीय ढांचे की जांच पड़ताल शुरू की है। डिपार्टमेंट ने कंपनी रजिस्‍ट्रार से कंपनी के दस्तावेज प्राप्त किए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा