1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. शुरुआती कारोबार में रुपया 17 पैसे टूटा, डॉलर के मुकाबले 73.44 पर पहुंचा

शुरुआती कारोबार में रुपया 17 पैसे टूटा, डॉलर के मुकाबले 73.44 पर पहुंचा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 26, 2018 11:16 am IST,  Updated : Oct 26, 2018 11:16 am IST

आयातकों द्वारा अमेरिकी मुद्रा की खरीद बढ़ाने और विदेशी निवेशकों के लगातार बाहर निकलने के कारण शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे कमजोर होकर 73.44 पर खुला।

indian rupee- India TV Hindi
indian rupee Image Source : INDIAN RUPEE

मुंबई। आयातकों द्वारा अमेरिकी मुद्रा की खरीद बढ़ाने और विदेशी निवेशकों के लगातार बाहर निकलने के कारण शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे कमजोर होकर 73.44 पर खुला।

 कारोबारियों का कहना है कि कुछ विदेशी मुद्राओं के खिलाफ अमेरिकी डॉलर की मजबूती और घरेलू शेयर बाजार में कमजोर धारणा का फर्क भी रुपए के मूल्य पर पड़ा है।

गुरुवार को भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने के साथ ही घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट के कारण डॉलर के मुकाबले घरेलू मुद्रा 11 पैसे कमजोर होकर 73.27 पर बंद हुई थी।

शुद्ध आधार पर विदेशी निवेशकों ने गुरुवार को 1495.71 करोड़ रुपए के शेयरों को बेचा, जबकि घरेलू संस्‍थागत निवेशकों ने 339.60 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क बीएसई सेंसेक्‍स 157.17 अंक या 0.47 प्रतिशत गिरकर 33,532.92 अंक पर कारोबार कर रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा