1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. नीतीश की NDA में एंट्री से भारतीय करेंसी रुपये में भरा जोश, 10 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर पहुंचा

नीतीश की NDA में एंट्री से भारतीय करेंसी रुपये में भरा जोश, 10 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर पहुंचा

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Jul 27, 2017 10:07 am IST,  Updated : Jul 27, 2017 10:07 am IST

नीतीश कुमार की घर वापसी से शेयर बाजार में उछाल आया है और भारतीय करेंसी रुपया भी करीब 10 हफ्ते के ऊपरी स्तर तक पहुंच गया है

नीतीश की NDA में एंट्री से भारतीय करेंसी रुपये में भरा जोश, 10 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर पहुंचा- India TV Hindi
नीतीश की NDA में एंट्री से भारतीय करेंसी रुपये में भरा जोश, 10 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर पहुंचा

मुंबई। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में वापसी से भारतीय करेंसी रुपया मजबूत हो गया है और इसमें जोरदार तेजी देखी जा रही है। गुरुवार को शुरुआती कारोबार में रुपए में करीब 25 पैसे की तेजी देखने को मिली है। डॉलर का भाव घटकर 64.11 रुपए पर आ गया है। 16 मई के बाद डॉलर सबसे सस्ता हो गया है। यानि डॉलर के मुकाबले रुपया करीब 10 हफ्ते की ऊंचाई पर है।

यह भी पड़ें: नीतीश की ‘घर वापसी’ से शेयर बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर, सेंसेक्स-निफ्टी ने रचा नया इतिहास

नीतीश कुमार ने बुधवार को लालू प्रसाद की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस से महागठबंधन तोड़ दिया है और फिर से भारतीय जनता पार्टी के साथ मिल गए हैं। इस घटनाक्रम को नीतीश कुमार की घर वापसी के तौर पर देखा जा रहा है जिससे शेयर बाजार में बढ़ोतरी है और भारतीय करेंसी रुपए को भी सहारा मिल रहा है।

यह भी  पढ़ें: क्या सरकार फिर कर रही है नोटबंदी की तैयारी?, राज्यसभा में उठे नए नोटों को लेकर सवाल

रुपए में तेजी की दूसरी बड़ी वजह अमेरिकी डॉलर में आई गिरावट भी है। बुधवार को अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व की तरफ से ब्याज दरों में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं हुई है जिस वजह से डॉलर मे गिरावट देखी जा रही है और डॉलर इंडेक्स करीब 13 महीने के निचले स्तर तक लुढ़क गया है। फिलहाल डॉलर इंडेक्स 93.15 पर कारोबार कर रहा है जो जून 2016 के बाद सबसे निचला स्तर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा