1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 5 दिन बाद पहली बार डॉलर के मुकाबले रुपया हुआ मजबूत, 21 पैसे की तेजी के साथ 71.03 पर हुआ बंद

5 दिन बाद पहली बार डॉलर के मुकाबले रुपया हुआ मजबूत, 21 पैसे की तेजी के साथ 71.03 पर हुआ बंद

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 17, 2019 10:56 pm IST,  Updated : Jan 17, 2019 10:56 pm IST

इसके अलावा खुले बाजार परिचालन के जरिये केंद्रीय बैंक द्वारा नकदी प्रवाह बढ़ाने तथा विदेशी उधारी के लिए रिजर्व बैंक की नई नीति का अनावरण करने से रुपए की तेजी को समर्थन प्राप्त हुआ।

Indian Rupee- India TV Hindi
Indian Rupee Image Source : PTI

मुंबई। रुपए में चार कारोबारी सत्रों से चली आ रही गिरावट गुरुवार को थम गई। कच्चा तेल की कम कीमत तथा निर्यातकों की डॉलर बिकवाली से रुपया 21 पैसे के सुधार के साथ 71.03 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ। 

इसके अलावा खुले बाजार परिचालन के जरिये केंद्रीय बैंक द्वारा नकदी प्रवाह बढ़ाने तथा विदेशी उधारी के लिए रिजर्व बैंक की नई नीति का अनावरण करने से रुपए की तेजी को समर्थन प्राप्त हुआ। इस नीति के तहत सभी पात्रता रखने वाले उपक्रमों को ऑटोमैटिक रूट के तहत विदेशी उधारी की अनुमति होगी तथा क्षेत्रवार बाधाओं को हटाया जाएगा।

अंतर बैंकिंग विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में गुरुवार को रुपया 71.15 रुपए प्रति डॉलर पर मजबूती के साथ खुला तथा आगे कारोबार के दौरान इसमें 70.92 से 71.40 रुपए के दायरे में घट बढ़ हुई। अंतत: रुपया अपने पिछले स्तर के मुकाबले 21 पैसे की तेजी के साथ 71.03 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ। बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे की हानि के साथ 71.24 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। 

बाजार सूत्रों ने कहा कि इन सबके अलावा कच्चा तेल की कीमतों में गिरावट तथा घरेलू शेयरों में तेजी से भी विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में कारोबारी धारणा की तेजी को समर्थन मिला। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक गुरुवार को 52.79 अंक यानी 0.15 प्रतिशत की तेजी दर्शाता 36,374.08 अंक पर बंद हुआ। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा