1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. कच्‍चे तेल की बढ़ती कीमत से रुपया 11 पैसे हुआ कमजोर, डॉलर के मुकाबले 71.34 पर हुआ बंद

कच्‍चे तेल की बढ़ती कीमत से रुपया 11 पैसे हुआ कमजोर, डॉलर के मुकाबले 71.34 पर हुआ बंद

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 18, 2019 11:17 pm IST,  Updated : Feb 18, 2019 11:17 pm IST

बाजार सूत्रों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार में भारी बिकवाली के कारण भी रुपए की धारणा प्रभावित हुई। रुपए में लगातार चौथे सत्र के दौरान ये गिरावट आई है और इन सत्रों के दौरान रुपया 64 पैसे कमजोर हुआ है।

rupee- India TV Hindi
rupee Image Source : RUPEE

मुंबई। विदेशी पूंजी की भारी निकासी और कच्‍चे तेल की कीमतों में मजबूती आने के बीच सोमवार को रुपया 11 पैसे की गिरावट के साथ डॉलर के मुकाबले 71.34 के स्‍तर पर बंद हुआ। 

बाजार सूत्रों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार में भारी बिकवाली के कारण भी रुपए की धारणा प्रभावित हुई। रुपए में लगातार चौथे सत्र के दौरान ये गिरावट आई है और इन सत्रों के दौरान रुपया 64 पैसे कमजोर हुआ है। अन्तरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 71.35 पर कमजोर खुला और कारोबार के दौरान 71.52 रुपए तक नीचे चला गया। 

बाद में रुपए में कुछ सुधार आया मगर फिर भी अंत में यह अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 11 पैसे की गिरावट के साथ 71.34 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

शुक्रवार को रुपया सात पैसे की गिरावट के साथ 71.23 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 310.51 अथवा 0.87 प्रतिशत की गिरावट के साथ 35,498.44 अंक पर बंद हुआ। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा