1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया शुक्रवार को 3 पैसा मजबूत होकर 66.81 पर खुला

एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया शुक्रवार को 3 पैसा मजबूत होकर 66.81 पर खुला

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Feb 10, 2017 09:09 am IST,  Updated : Feb 10, 2017 09:09 am IST

एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले शुक्रवार को भारतीय रुपया 3 पैसा मजबूत होकर 66.81 पर खुला है। आपको बता दें कि रुपया 14 महीने के शिखर पर पहुंच गया है।

एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया शुक्रवार को 3 पैसा मजबूत होकर 66.81 पर खुला- India TV Hindi
एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया शुक्रवार को 3 पैसा मजबूत होकर 66.81 पर खुला

नई दिल्ली। हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र में भारतीय रुपए की शुरुआत मजबूती के साथ हुई है। एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 3 पैसा मजबूत होकर 66.81 पर खुला है। आपको बता दें कि रुपया 10 नवंबर 2016 के बाद पहली बार 66.81 के स्तर पर पहुंचा है।

14 हफ्ते की ऊंचाई पर रुपया

  • गुरुवार के सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपया शानदार मजबूती के साथ 14 हफ्ते की ऊंचाई पर बंद हुआ। एक डॉलर के मुकाबले रुपया 34 पैसे की मजबूती के साथ 66.85 पर बंद हुआ। वहीं, बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 67.19 पर बंद हुआ था।

क्यों आ रही है रुपए में मजबूती

  • अमेरिकी में बॉन्ड यील्ड गिरने से डॉलर पर दबाव देखने को मिल रहा है। साथ ही, घरेलू बाजार में बैंक और एक्सपोर्ट्स की ओर से डॉलर की बिकवाली लगातार बढ़ रही है।

रुपए का दायरा

  • केडिया कमोडिटी के अजय केडिया के मुताबिक डॉलर के मुकाबले रुपया आज 66.67 से 67.41 के दायरे में रह सकता है।

एक्सपर्ट्स की राय

  • बैंक ऑफ अमेरिका मेरिल लिंच में इंडिया रिसर्च के को-हेड इंद्रनील सेनगुप्ता के मुताबिक, अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने की उम्मीद है, जिससे रुपए में कमजोरी आएगी। हालांकि, दूसरे इमर्जिंग मार्केट्स की करंसी की तुलना में रुपया मजबूत बना रहेगा।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा