1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पहली बार डॉलर के मुकाबले 73 के नीचे लुढ़का रुपया, सेंसेक्‍स में भी 150 अंकों की गिरावट

पहली बार डॉलर के मुकाबले 73 के नीचे लुढ़का रुपया, सेंसेक्‍स में भी 150 अंकों की गिरावट

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 03, 2018 09:48 am IST,  Updated : Oct 03, 2018 10:19 am IST

डॉलर के मुकाबले लगातार मात खा रहा भारतीय रुपए ने आज एक बार फिर एतिहासिक गोता लगाया।

Dollar- India TV Hindi
Dollar

नई दिल्‍ली। डॉलर के मुकाबले लगातार मात खा रहा भारतीय रुपए ने आज एक बार फिर एतिहासिक गोता लगाया। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 33 पैसे टूट गया। इसके साथ ही बुधवार को रुपए अब तक के सबसे निचले स्‍तर 73.24 पैसे पर खुला। इससे पहले सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 43 पैसे की गिरावट के बाद 72.91 रुपए पर बंद हुआ था। दूसरी ओर शेयर बाजार में भी आज सुबह से तेज गिरावट देखी जा रही है। बुधवार को बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्‍स 170 अंकों की गिरावट के साथ 36,344 पर खुला। वहीं निफ्टी भी 51 अंकों की गिरावट के साथ 10,957 पर खुला।

फिलहाल (सुबह 9.42 बजे) सेंसेक्‍स 255 अंकों की गिरावट के साथ 36270 अंकों पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी भी 92 अंकों की गिरावट के साथ 10913 अंकों पर कारोबार कर रहा है। इस समय टॉप गेनर शेयरों में आईएलएंडएफएस सबसे आगे है। यह शेयर 18 फीसदी की तेजी पर है। वहीं इंफीबीम भी 10 फीसदी और यस बैंक 7 फीसदी तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। 

एशियाई बाजारों में मिला जुला रुख 

बुधवार को प्रमुख एशियाई बाजारों में भी मिला जुला रुख दिखाई दिया है। जापान का निक्केई 13 अंक यानि 0.055% की गिरावट के साथ 24,257.21 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। हांग कांग के हैंग-सेंग में भी गिरावट है। हैंग-सेंग 39 अंक यानि 0.14% की कमजोरी के साथ 27,086.68 पर कारोबार कर रहा है।चीन के शंघाई कंपोजिट में मिला जुला रुख है। शंघाई कंपोजिट 29 अंक की बढ़त के साथ 2,821.35 पर कारोबार कर रहा है। कोरियाई बाजार का इंडेक्स कोस्पी 1.25 फीसदी गिरा है और ताइवान इंडेक्स 37 अंक यानि 0.30 फीसदी की गिरावट के साथ 10,890.31 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा