1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. क्रूड ऑयल सस्‍ता होने से डॉलर के आगे रुपया हुआ मजबूत, 23 पैसे चढ़कर 70.02 पर हुआ बंद

क्रूड ऑयल सस्‍ता होने से डॉलर के आगे रुपया हुआ मजबूत, 23 पैसे चढ़कर 70.02 पर हुआ बंद

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 26, 2019 07:23 pm IST,  Updated : Apr 26, 2019 07:23 pm IST

कारोबारियों ने कहा कि विदेशी बाजारों में अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के नरम पड़ने से भी रुपए को तेजी मिली।

Rupee rises 23 paise to 70.02 vs USD as crude oil recedes from 6-month high- India TV Hindi
Rupee rises 23 paise to 70.02 vs USD as crude oil recedes from 6-month high Image Source : RUPEE RISES

मुंबई। कच्चे तेल का भाव छह महीने के उच्चतम स्तर से लुढ़कने के चलते शुक्रवार को अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 23 पैसे मजबूत होकर 70.02 रुपए प्रति डॉलर पर पहुंच गया। 

कारोबारियों ने कहा कि विदेशी बाजारों में अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के नरम पड़ने से भी रुपए को तेजी मिली। इसके अलावा सतत विदेशी निवेश तथा घरेलू शेयर बाजारों में भारी लिवाली से भी रुपए को समर्थन मिला। 

घरेलू मुद्रा ने 70.12 रुपए प्रति डॉलर पर कारोबार की शुरुआत की और कारोबार के दौरान एक समय 69.97 रुपए प्रति डॉलर तक पहुंच गया। हालांकि बाद में यह कुछ नरम हुआ और कारोबार की समाप्ति पर अंतत: 23 पैसे की तेजी के साथ 70.02 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ। 

इससे पहले गुरुवार को रुपया 39 पैसे गिरकर छह सप्ताह से अधिक के निचले स्तर 70.25 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। साप्ताहिक आधार पर रुपए में 67 पैसे की गिरावट रही। 

उल्लेखनीय है कि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक गुरुवार को 3,785 करोड़ रुपए के शुद्ध खरीदार रहे। इस बीच ब्रेंट क्रूड का वायदा दो प्रतिशत गिरकर 72.86 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा