1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. मतदान से पहले रुपए में लौटी तेजी, डॉलर के मुकाबले 19 पैसे मजबूत होकर 69.11 पर हुआ बंद

मतदान से पहले रुपए में लौटी तेजी, डॉलर के मुकाबले 19 पैसे मजबूत होकर 69.11 पर हुआ बंद

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 10, 2019 07:30 pm IST,  Updated : Apr 10, 2019 07:30 pm IST

फॉरेक्स डीलर्स ने कहा कि निर्यातकों द्वारा अमेरिकी मुद्रा की बिकवाली करने से रुपए को समर्थन मिला। इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष द्वारा भारतीय अर्थव्यवस्था में तेजी का अनुमान जताए जाने से भी घरेलू मुद्रा को मजबूती मिली है।

Rupee spurts 19 paise to 69.11 vs USD- India TV Hindi
Rupee spurts 19 paise to 69.11 vs USD Image Source : RUPEE

मुंबई। लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण के मतदान से ठीक पहले अमेरिेकी डॉलर के मुकाबले रुपया में लगातार दूसरे दिन तेजी रही और यह 19 पैसे मजबूत होकर प्रति डॉलर 69.11 रुपए पर बंद हुआ। 

अन्तरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को रुपया 69.26 पर खुला और कारोबार के दौरान 69.09 रुपए तक मजबूत होने के बाद अंत में पिछले बंद भाव के मुकाबले 19 पैसे मजबूत होकर प्रति डॉलर 69.11 पर बंद हुआ। मंगलवार को रुपया 37 पैसे मजबूत होकर प्रति डॉलर 69.30 रुपए पर बंद हुआ था। 

फॉरेक्‍स डीलर्स ने कहा कि निर्यातकों द्वारा अमेरिकी मुद्रा की बिकवाली करने से रुपए को समर्थन मिला। इसके अलावा, अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष द्वारा भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था में तेजी का अनुमान जताए जाने से भी घरेलू मुद्रा को मजबूती मिली है।

ब्रेंट क्रूड आज 0.44 प्रतिशत तेजी के साथ 70.92 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। बुधवार को विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजारों में 1429.92 करोड़ रुपए की खरीदारी की।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा