1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. डॉलर के मुकाबले रुपया पहुंचा दो सप्‍ताह के निम्‍न स्‍तर पर, 26 पैसे लुढ़कर 72.91 पर हुआ बंद

डॉलर के मुकाबले रुपया पहुंचा दो सप्‍ताह के निम्‍न स्‍तर पर, 26 पैसे लुढ़कर 72.91 पर हुआ बंद

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 01, 2018 11:34 pm IST,  Updated : Oct 01, 2018 11:34 pm IST

अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने तथा बाजार से पूंजी निकासी जारी रहने से भारतीय रुपया आज 26 पैसे लुढ़ककर करीब दो सप्ताह के निम्न स्तर 72.91 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

Rupee dollar exchange- India TV Hindi
Rupee dollar exchange Image Source : RUPEE DOLLAR EXCHANGE

मुंबई। अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने तथा बाजार से पूंजी निकासी जारी रहने से भारतीय रुपया आज 26 पैसे लुढ़ककर करीब दो सप्ताह के निम्न स्तर 72.91 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अमेरिकी बांड पर प्रतिफल तीन प्रतिशत को लांघ गया, जिससे डॉलर मजबूत रहा। 

वैश्विक मुद्राओं की तुलना में डॉलर करीब एक महीने के उच्चतम स्तर को छू गया। इस बीच भारतीय रुपया 72.61 रुपए प्रति डॉलर पर खुला जो शुक्रवार के बंद भाव 72.65 रुपए प्रति डॉलर के मुकाबले मामूली अधिक है। भारी डॉलर मांग के कारण यह 72.95 रुपए प्रति डॉलर के निम्न स्तर को छूने के बाद 72.60 रुपए तक सुधर गया। अंत में रुपया 26 पैसे की गिरावट दर्शाता हुआ 72.91 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ। 

प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 1,841.63 करोड़ रुपए के शेयरों की बिकवाली की। इस बीच भारतीय रिजर्व बैंक ने घोषणा की कि वह त्योहारी सत्र की मांग को पूरा करने के लिए अक्‍टूबर महीने में सरकारी बांड खरीद के जरिये वित्तीय तंत्र में 36,000 करोड़ रुपए की नकदी डालेगा। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 30-शेयरों पर आधारित बंबई शेयर बाजार का सूचकांक 299 अंक की तेजी के साथ 36,526.14 अंक पर बंद हुआ। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा