1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. ‘एस एंड पी’ ने चार महीने में दूसरी बार तुर्की की कर्ज रेटिंग घटाई, 2019 में मंदी की आशंका

‘एस एंड पी’ ने चार महीने में दूसरी बार तुर्की की कर्ज रेटिंग घटाई, 2019 में मंदी की आशंका

 Written By: Sachin Chaturvedi
 Published : Aug 18, 2018 11:20 am IST,  Updated : Aug 18, 2018 11:20 am IST

वैश्विक रेटिंग एजेंसी स्टैंडर्ड एंड पुअर्स (एस एंड पी) ने तुर्की की कर्ज रेटिंग घटा कर ‘बी+’ कर दी है साथ ही पूर्वानुमान जताया है कि देश 2019 में मंदी का सामना कर सकता है।

turkey- India TV Hindi
turkey

वाशिंगटन। वैश्विक रेटिंग एजेंसी स्टैंडर्ड एंड पुअर्स (एस एंड पी) ने तुर्की की कर्ज रेटिंग घटा कर ‘बी+’ कर दी है साथ ही पूर्वानुमान जताया है कि देश 2019 में मंदी का सामना कर सकता है। ‘एस एंड पी’ ने पिछले चार महीनों में दूसरी बार तुर्की की कर्ज रेटिंग घटाई है। तुर्की की मुद्रा लीरा में लगातार जारी गिरावट, अर्थव्यवस्था में कमजोरी और कर्ज के बढ़ते बोझ के कारण रेटिंग एजेंसी ने ऐसा किया है।

रेटिंग एजेंसी ने लीरा में जारी गिरावट के मद्देनजर तुर्की के कर्ज को बीए2 से घटाकर बीए3 कर दिया है। अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा स्टील और एल्यूमिनियम के आयात पर शुल्क बढ़ाए जाने के कारण लीरा और तुर्की की अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ा है।

‘एस एंड पी’ ने एक बयान में कहा कि हम अगले वर्ष मंदी का अनुमान लगा रहे हैं। अगले चार महीनों में मुद्रास्फीति 22 प्रतिशत के साथ सबसे ऊंचे स्तर पर होगी और वह 2019 के मध्य में ही 20 प्रतिशत से नीचे जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा