1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. अमेजन पर शुरू हो रहा है सैमसंग का ट्वेंटी-20 कार्निवाल, यहां मिलेगा भारी छूट पर स्‍मार्टफोन खरीदने का मौका

अमेजन पर शुरू हो रहा है सैमसंग का ट्वेंटी-20 कार्निवाल, यहां मिलेगा भारी छूट पर स्‍मार्टफोन खरीदने का मौका

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Apr 17, 2018 08:00 pm IST,  Updated : Apr 17, 2018 08:00 pm IST

18 से 21 अप्रैल तक आयोजित होने वाले इस कार्निवाल में उपभोक्‍ताओं को विशेष कीमत और चुनिंदा स्‍मार्ट फोन पर आकर्षक एक्‍सचेंज ऑफर्स के साथ खरीदारी करने का मौका मिलेगा।

samsung 20-20 carnival- India TV Hindi
samsung 20-20 carnival  

नई दिल्‍ली। देश की सबसे पसंदीदा और सबसे भरोसेमंद स्‍मार्टफोन कंपनी  सैमसंग इंडिया ने ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर सैमसंग ट्वेंटी-20 कार्निवाल लॉन्‍च करने की घोषणा की है। 18 से 21 अप्रैल तक आयोजित होने वाले इस कार्निवाल में उपभोक्‍ताओं को विशेष कीमत और चुनिंदा स्‍मार्ट फोन पर आकर्षक एक्‍सचेंज ऑफर्स के साथ खरीदारी करने का मौका मिलेगा। कार्निवाल के दौरान सैमसंग स्‍मार्टफोन खरीदने वाले 20 लगी ग्राहकों को प्रतिदिन मुंबई इंडियंस की टी-शर्ट दी जाएगी।

कार्निवाल के दौरान उपभोक्‍ता अमेजन पर सैमसंग गैलेक्‍सी ए8प्‍लस फोन को केवल 29,990 रुपए में खरीद सकेंगे। वहीं, गैलेक्‍सी ऑन7 प्राइम 32जीबी वेरिएंट और 64जीबी वेरिएंट 2000 रुपए की छूट के साथ क्रमश: 10,990 रुपए और 12,990 रुपए में उपलब्‍ध होगा। गैलेक्‍सी ऑन7 प्राइम के लिए अपने पुराने स्‍मार्टफोन को एक्‍सचेंज करने पर अतिरिक्‍त 1000 रुपए की छूट भी मिलेगी। सैमसंग के गैलेक्‍सी ऑन7 प्रो और ऑन5 प्रो क्रमश: 6,990 रुपए और 6,490 रुपए में मिलेंगे।

सैमसंग इंडिया के वरिष्‍ठ निदेशक, ऑनलाइन बिजनेस, संदीप सिंह अरोरा ने कहा कि हम मुंबई इंडियंस के प्रमुख प्रायोजक हैं, और अमेजन पर ट्वेंटी-20 कार्निवाल के जरिये, हम देशभर में क्रिकेट प्रेमियों के बीच आईपीएल के उत्‍साह को बढ़ाना चाहते हैं। अमेजन इंडिया के डायरेक्‍टर, कैटेगरी मैनेजमेंट, नूर पटेल ने कहा कि अमेजन डॉट इन पर सैमसंग कार्निवाल को हमेशा पूरे देश में ग्राहकों की अच्‍छी प्रतिक्रिया मिली है। इस क्रिकेट सीजन में, वे सैमसंग स्‍मार्टफोन पर न केवल बेहतर डील और ऑफर्स का आनंद उठा सकते है बल्कि अपने पसंदीदा मुंबई इंडियंस की आधिकारिक टी-शर्ट हासिल करने का मौका भी पा सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा