1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 4 दिन बाद नहीं चलेंगे SBI के इन 6 बैंकों के चेक, नई चेक बुक के लिए तुरंत करें आवेदन

4 दिन बाद नहीं चलेंगे SBI के इन 6 बैंकों के चेक, नई चेक बुक के लिए तुरंत करें आवेदन

 Written By: Manoj Kumar
 Published : Sep 26, 2017 02:33 pm IST,  Updated : Sep 26, 2017 02:33 pm IST

SBI ने कहा है कि उसके पूर्व सहयोगी बैंक और भारतीय महिला बैंक के सभी ग्राहक SBI की नई चेक बुक के लिए तुरंत आवेदन करें

4 दिन बाद नहीं चलेंगे SBI के इन 6 बैंकों के चेक, नई चेक बुक के लिए तुरंत करें आवेदन- India TV Hindi
4 दिन बाद नहीं चलेंगे SBI के इन 6 बैंकों के चेक, नई चेक बुक के लिए तुरंत करें आवेदन

मुंबई। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में जिन 5 पूर्व सहयोगी बैंकों और भारतीय महिला बैंक का विलय हुआ है उनके ग्राहकों के लिए यह खबर है, अगर आप उन बैंकों के ग्राहक रहे हैं और अब भी पुराने बैंक की चेक बुक का इस्तेमाल कर रहे हैं तो अब उसका इस्तेमाल बंद कर दें। भारतीय स्टेट बैंक ने 5 पूर्व सहयोगी बैंकों और भारतीय महिला बैंक के ग्राहकों से आवेदन किया है कि वह तुरंत प्रभाव से नई चेक बुक के लिए आवेदन कर लें क्योंकि 30 सितंबर के बाद पुराने बैंक के चेक मान्य नहीं होंगे और वह बेकार हो जाएंगे। यानि आपके पास सिर्फ 4 दिन ही बचे हैं।

SBI ने कहा है कि उसके पूर्व सहयोगी बैंक और भारतीय महिला बैंक के सभी ग्राहकों से अनुरोध किया जाता है कि यदि उन्होंने अभी तक SBI की नई चेक बुक के लिए आवेदन नहीं किया है तो तुरंत करें, क्योंकि पुरानी चेक बुक और IFS कोड 30 सितंबर के बाद अमान्य हो जाएंगें अर्थात वैध्य नहीं होंगे।

SBI ने ग्राहकों से आवेदन किया है कि नई चेक बुक के लिए इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, ATM या फिर शाखा में जाकर तुरंत आवेदन करें। पहली अप्रैल 2017 से SBI में स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर (SBBJ), स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद (SBH), स्टेट बैंक ऑफ मैसूर (SBM), स्टेट बैंक ऑफ पटियाला (SBP), स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर (SBT) और भारतीय महिला बैंक का विलय हो चुका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा