1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सेबी एक बड़ी जिम्मेदारी है, नवनियुक्त चेयमैन त्यागी ने कहा इसे संभालने के लिए कर रहा हूं प्रतीक्षा

सेबी एक बड़ी जिम्मेदारी है, नवनियुक्त चेयमैन त्यागी ने कहा इसे संभालने के लिए कर रहा हूं प्रतीक्षा

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Feb 11, 2017 06:26 pm IST,  Updated : Feb 11, 2017 06:27 pm IST

अजय त्यागी ने सेबी के अध्यक्ष पद पर अपनी नियुक्ति की घोषणा के एक दिन बाद कहा कि यह एक बड़ी जिम्मेदारी है और वह इसको संभालने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

सेबी एक बड़ी जिम्मेदारी है, नवनियुक्त चेयमैन त्यागी ने कहा इसे संभालने के लिए कर रहा हूं प्रतीक्षा- India TV Hindi
सेबी एक बड़ी जिम्मेदारी है, नवनियुक्त चेयमैन त्यागी ने कहा इसे संभालने के लिए कर रहा हूं प्रतीक्षा

नई दिल्ली। भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अजय त्यागी ने बाजार नियामक सेबी के अध्यक्ष पद पर अपनी नियुक्ति की घोषणा के एक दिन बाद कहा कि यह एक बड़ी जिम्मेदारी है और वह इसको संभालने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (सेबी) के अध्यक्ष के नाते वह पूंजी बाजार की प्रतिभूतियों के कारोबार और बाजार व्यवस्था के विनियमन, निगरानी और नियंत्रण के साथ-साथ जिंस वायदा बाजार के विनियमन का कारोबार भी देखेंगे।

त्यागी ने आज यहां वित्त मंत्रालय के साथ सेबी के निदेशक मंडल और अधिकारियों की बजट पश्चात बैठक में हिस्सा लिया। बाद में उन्होंने कहा, मुझे वहां जाना है, यह एक बड़ी जिम्मेदारी है और मुझे उसका इंतजार है।

  • त्यागी 1984 बैच के हिमाचल प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी हैं।
  • इस समय वह वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग में अतिरिक्त सचिव (निवेश) के पद पर काम कर रहे है।
  • सेबी के वर्तमान प्रमुख यूके सिन्हा इस समय सेवा विस्तार पर हैं।
  • उनका कार्यकाल एक मार्च को खत्म हो जाएगा। उसके बाद यह जिम्मेदारी त्यागी (58)  संभालेंगे।
  • उनका कार्यकाल अधिकतम पांच साल या 65 वर्ष की आयु पूरा होने तक रहेगा।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की नियुक्ति मामलों की समिति ने कल उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी।
  • त्यागी उत्तर प्रदेश के हैं। वह अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर हैं और हार्वर्ड से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि भी हासिल की है।
  • वह इलेक्ट्रॉनिक्स में स्नातक तथा प्रौद्योगिकी (कम्‍प्यूटर साइंस) में भी स्नातक हैं।
  • त्यागी पर्यावरण, पेट्रोलियम, स्टील और ग्रामीण विकास मंत्रालयों में काम कर चुके हैं।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा