1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. नोटबंदी में अहम भूमिका निभाने वाले आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास हुए रिटायर, उनकी जगह लेंगे तपन रे

नोटबंदी में अहम भूमिका निभाने वाले आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास हुए रिटायर, उनकी जगह लेंगे तपन रे

 Written By: Manish Mishra
 Published : Jun 01, 2017 12:57 pm IST,  Updated : Jun 01, 2017 01:03 pm IST

आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास बुधवार को 37 वर्षों तक सरकार में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं देने के बाद रिटायर हो गए हैं।

नोटबंदी में अहम भूमिका निभाने वाले आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास हुए रिटायर, उनकी जगह लेंगे तपन रे- India TV Hindi
नोटबंदी में अहम भूमिका निभाने वाले आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास हुए रिटायर, उनकी जगह लेंगे तपन रे

नई दिल्ली। आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास बुधवार को 37 वर्षों तक सरकार में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं देने के बाद रिटायर हो गए हैं। दास ने वित्त मंत्री अरुण जेटली की तरफ से आयोजित विदाई समारोह के बाद कहा कि यह एक बहुत ही अच्छा अनुभव रहा। खास तौर से पिछले तीन वर्षों के दौरान।  उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मैं इस तरह के प्रमुख सुधारों और स्‍ट्रक्‍चरल बदलावों का हिस्सा रहा, जो पिछले तीन वर्षों के दौरान वित्त मंत्रालय में आए हैं। दास की सेवानिवृत्ति के बाद कॉर्पोरेट मामलों के सचिव तपन रे को आर्थिक मामलों के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

यह भी पढ़ें : तीन साल में दुनिया में मजबूत हुई भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था की साख, निर्णयों के जरिए किया गया चुनौतियों का सामना : जेटली

सरकार के सामने दास रखते रहेंगे अपनी राय

मंत्रालय के कई अहम फैसलों से जुड़े रहने वाले शक्तिकांत दास ने ट्वीट कर कहा कि वह महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी राय रखते रहेंगे। नई दिल्ली के सेंट स्टीफन कॉलेज से मास्टर्स डिग्री लेने वाले शक्तिकांत दास भारत सरकार के वित्त मंत्रालय और डिपार्टमेंट ऑफ एक्सपेंडिचर के ज्‍वाइंट सेक्रटरी, तमिलनाडु सरकार के स्पेशल कमिश्नर और रेवेन्यू कमिश्नर, इंडस्ट्री डिपार्टमेंट के सेक्रटरी के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें : #monsoon2017: अगले हफ्ते गोवा पहुंचेगा मानसून, दिल्ली में 25-26 जून हो सकती है पहली मानसूनी बारिश

नोटबंदी के दौरान निभाई थी अहम भूमिका

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 8 नवंबर 2016 को नोटबंदी की घोषणा की गई थी। नोटबंदी के फैसले लेने में भी शक्तिकांत दास की महत्वपूर्ण भूमिका थी। सरकार की तरफ से लिए गए इस फैसले का मसौदा तैयार करने वालों में दास भी शामिल थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा