1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सेंसेक्स 440 अंकों की तेजी के साथ पहुंचा 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर, निफ्टी 8744 पर बंद

सेंसेक्स 440 अंकों की तेजी के साथ पहुंचा 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर, निफ्टी 8744 पर बंद

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Aug 30, 2016 04:23 pm IST,  Updated : Aug 30, 2016 04:23 pm IST

प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 440.35 अंकों की तेजी के साथ 28,343.01 पर और निफ्टी 136.90 अंकों की तेजी के साथ 8,744.35 पर बंद हुआ। निफ्टी में 137 अंकों की तेजी।

सेंसेक्स 440 अंकों की तेजी के साथ पहुंचा 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर, निफ्टी 8744 पर बंद- India TV Hindi
सेंसेक्स 440 अंकों की तेजी के साथ पहुंचा 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर, निफ्टी 8744 पर बंद

मुंबई। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को जोरदार तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 440.35 अंकों की तेजी के साथ 28,343.01 पर और निफ्टी 136.90 अंकों की तेजी के साथ 8,744.35 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 109.8 अंकों की तेजी के साथ 28012.46 पर खुला और 440.35 अंकों या 1.58 फीसदी तेजी के साथ 28,343.01 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,478.02 के ऊपरी और 28,010.66 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी देखी गई। मिडकैप 104.06 अंकों की तेजी के साथ 13,168.39 पर और स्मॉलकैप 127.28 अंकों की तेजी के साथ 12,626.09 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से 18 सेक्टरों में तेजी रही। वाहन (1.81 फीसदी), उपभोक्ता गैर अनिवार्य वस्तु एवं सेवाएं (1.79 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (1.77 फीसदी), आधारभूत सामग्री (1.65 फीसदी) और बैंकिंग (1.49 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के एक सेक्टर दूरसंचार (1.20 फीसदी) में गिरावट देखी गई।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 39.3 अंकों की तेजी के साथ 8,646.75 पर खुला और 136.90 अंकों या 1.59 फीसदी तेजी के साथ 8,744.35 पर बंद हुआ। वहीं दिनभर के कारोबार में बजाज ऑटो, एशियन पेंट्स, मारुति सुजुकी,  गेल और एचडीएफसी में सबसे अधिक तेजी दर्ज की गई। हालांकि भारती एयरटेल के शेयर 3 फीसदी टूट गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा