1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सेंसेक्‍स तीन सप्‍ताह के निचले स्‍तर पर, 215 अंक टूटकर 24,785 पर हुआ बंद

सेंसेक्‍स तीन सप्‍ताह के निचले स्‍तर पर, 215 अंक टूटकर 24,785 पर हुआ बंद

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Apr 07, 2016 05:34 pm IST,  Updated : Apr 07, 2016 05:34 pm IST

बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्‍स आज 215 अंक टूटकर तीन सप्ताह के निचले स्तर 24,785.42 अंक पर आ गया। आईटी और बैंकिंग शेयरों में मुनाफावसूली से बाजार नीचे आया।

सेंसेक्‍स तीन सप्‍ताह के निचले स्‍तर पर, 215 अंक टूटकर 24,785 पर हुआ बंद- India TV Hindi
सेंसेक्‍स तीन सप्‍ताह के निचले स्‍तर पर, 215 अंक टूटकर 24,785 पर हुआ बंद

मुंबई। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्‍स आज 215 अंक टूटकर तीन सप्ताह के निचले स्तर 24,785.42 अंक पर आ गया। टिकाऊ उपभोक्ता सामान, आईटी और बैंकिंग शेयरों में मुनाफावसूली से बाजार नीचे आया। इसके अलावा निवेशकों की निगाह कंपनियों के तिमाही नतीजों पर भी लगी है। इससे बाजार धारणा प्रभावित हुई। नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी भी महत्वपूर्ण 7,600 अंक के स्तर से नीचे आ गया।

ब्रोकरों ने कहा कि चौथी तिमाही के नतीजों से पहले निवेशकों ने सतर्कता का रुख अपनाया है। इसके अलावा वैश्विक संकेतक भी मिलेजुले थे। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 24,998.79 अंक पर ऊपर खुलने के बाद 25,000 अंक के स्तर को पारकर दिन के उच्चस्तर 25,013.13 अंक तक गया। हालांकि, कारोबार के मध्य में बिकवाली शुरू होने से सेंसेक्स नीचे आने लगा। अंत में सेंसेक्स 215.21 अंक या 0.86 फीसदी के नुकसान से 24,685.42 अंक पर बंद हुआ। यह 17 मार्च के बाद सबसे निचला बंद स्तर है। नेशनल स्‍टॉक एक्सचेंज  का निफ्टी 67.90 अंक या 0.89 फीसदी के नुकसान से 7,546.45 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में अडानी पोर्ट्स का शेयर 3.36 फीसदी नुकसान से 217.10 रुपए पर आ गया। मारुति सुजुकी का शेयर 2.81 फीसदी टूटकर 3,471.65 रुपए का रह गया। एचडीएफसी में 2.58 फीसदी की गिरावट आई। इसके अलावा एलएंडटी, आईटीसी लि., इंफोसिस, विप्रो, टाटा स्टील, एचयूएल, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, बजाज ऑटो, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स के शेयर भी नुकसान में रहे। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 नुकसान में रहे, जबकि भेल, कोल इंडिया, ल्यूपिन, डॉ रेड्डीज, ओएनजीसी, आरआईएल और एनटीपीसी सहित 12 में फायदा रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा