1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सेंसेक्स में 72 अंकों की तेजी

सेंसेक्स में 72 अंकों की तेजी

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : May 30, 2016 05:33 pm IST,  Updated : May 30, 2016 05:33 pm IST

देश के शेयर बाजारों में तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 72 अंकों की तेजी के साथ 26,725.60 पर और निफ्टी 21.85 अंकों की तेजी के साथ 8,178.50 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स 72 अंकों की तेजी के साथ 26,725 पर हुआ बंद, निफ्टी 21 अंक उछला- India TV Hindi
सेंसेक्स 72 अंकों की तेजी के साथ 26,725 पर हुआ बंद, निफ्टी 21 अंक उछला

मुंबई| देश के शेयर बाजारों में तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 72 अंकों की तेजी के साथ 26,725.60 पर और निफ्टी 21.85 अंकों की तेजी के साथ 8,178.50 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 41.15 अंकों की तेजी के साथ 26,694.75 पर खुला और 72 अंकों या 0.27 फीसदी तेजी के साथ 26,725.60 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,794.96 के ऊपरी और 26,623.33 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 9.85 अंकों की तेजी के साथ 8,166.50 पर खुला और 21.85 अंकों या 0.27 फीसदी तेजी के साथ 8,178.50 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,200.00 के ऊपरी और 8,150.80 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी देखी गई। मिडकैप 39.33 अंकों की तेजी के साथ 11,386.36 पर और स्मॉलकैप 46.63 अंकों की तेजी के साथ 11,157.59 पर बंद हुआ।

बीएसई के 19 में से 14 सेक्टरों में तेजी रही। धातु (2.28 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (1.33 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.17 फीसदी), वाहन (1.11 फीसदी) और औद्योगिक (1.07 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के पांच सेक्टरों रियल्टी (1.02 फीसदी), तेल एवं गैस (0.40 फीसदी), वित्त (0.16 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.05 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवा (0.02 फीसदी) में गिरावट रही।

यह भी पढ़ें- शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में मजबूती, सेंसेक्स 94 अंक उछला, निफ्टी 8200 के करीब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा