1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. शेयर बाजार में दूसरे दिन भी जारी रही बिकवाली, सेंसेक्स 59 अंक टूटा, 8650 के नीचे निफ्टी

शेयर बाजार में दूसरे दिन भी जारी रही बिकवाली, सेंसेक्स 59 अंक टूटा, 8650 के नीचे निफ्टी

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Aug 17, 2016 07:51 pm IST,  Updated : Aug 17, 2016 07:51 pm IST

बुधवार को शेयर बाजार में बिकवाली और आईटी, तेल एवं गैस व फार्मा कंपनियों के शेयरों में गिरावट के चलते सेंसेक्स 59 अंक और टूटकर 28,005.37 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार में दूसरे दिन भी जारी रही बिकवाली, सेंसेक्स 59 अंक टूटा, 8650 के नीचे निफ्टी- India TV Hindi
शेयर बाजार में दूसरे दिन भी जारी रही बिकवाली, सेंसेक्स 59 अंक टूटा, 8650 के नीचे निफ्टी

मुंबई। बिकवाली दबाव के चलते बंबई शेयर बाजार में गिरावट आज दूसरे दिन भी जारी रही। आईटी, तेल एवं गैस व फार्मा कंपनियों के शेयरों में गिरावट के चलते सेंसेक्स 59 अंक और टूटकर 28,005.37 अंक पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 18.50 अंक टूटकर 8,624.05 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 8667.10 और 8603.60 अंक के दायरे में रहा।

बीएसई का तीस शेयर आधारित सेंसेक्स सुबह 28,061.79 अंक पर कमजोर खुला। कारोबार के दौरान 28,174.30 अंक और 27,960.14 अंक के दायरे में रहने के बाद यह अंतत: 59.24 अंक की गिरावट दिखाता हुआ 28,005.37 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में कल 87.79 अंक की गिरावट आई थी। निफ्टी भी 18.50 अंक टूटकर 8,624.05 अंक पर बंद हुआ। सूचकांक आधारित 30 शेयरों में से 15 गिरावट के साथ बंद हुए।

कारोबारियों का कहना है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा सितंबर में ब्याज दरें बढ़ाए जाने के संकेत के बीच निवेशकों ने सतर्क रूख अपनाया। बिकवाली दबाव से इन्फोसिस का शेयर 1.67 फीसदी टूटा। इसी तरह टीसीएस व विप्रो के शेयर में भी गिरावट रही। अदानी पोर्ट्स, पावर ग्रिड, एशियन पेंट्स, आरआईएल, एचयूएल, आईटीसी, गेल, सिप्ला व आईसीआईसीआई बैंक का शेयर भी गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं टाटा स्टील, कोल इंडिया, बजाज ऑटो, हीरो मोटो, एक्सिस बैंक, ओएनजीसी व एचडीएफसी बैंक का शेयर लाभ के साथ बंद हुआ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा