1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सेंसेक्स 75 और निफ्टी 20 अंक लुढ़का, छोटे शेयरों में खरीदारी

सेंसेक्स 75 और निफ्टी 20 अंक लुढ़का, छोटे शेयरों में खरीदारी

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Sep 14, 2016 10:47 am IST,  Updated : Sep 14, 2016 11:13 am IST

बुधवार के सत्र में घरेलू शेयर बाजारों में कमजोरी के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। निफ्टी 20 अंकों की मामूली गिरावटहै। वहीं, सेंसेक्स 75 अंक लुढ़क गया है

शेयर बाजार में गिरावट: सेंसेक्स 75 और निफ्टी 20 अंक लुढ़का, छोटे शेयरों में खरीदारी- India TV Hindi
शेयर बाजार में गिरावट: सेंसेक्स 75 और निफ्टी 20 अंक लुढ़का, छोटे शेयरों में खरीदारी

नई दिल्ली। बुधवार के सत्र में घरेलू बाजारों में कमजोरी के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। निफ्टी 20 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 8700 के नीचे आ गया है। वहीं सेंसेक्स 75 अंक फिसलकर 28280 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। लेकिन मिडकैप-स्मॉलकैप शेयरों में मजबूती देखने को मिल रही है।

छोटी कंपनियों के शेयरों में खरीदारी

बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.66 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.77 फीसदी की मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी का मिडकैप 50 इंडेक्स 1.1 फीसदी उछलकर 3,872 के स्तर पर आ गया है।

मीडिया और एफएमसीजी शेयरों में गिरावट

बाजार में मीडिया, एफएमसीजी और मेटल शेयरों को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर में खरीदारी देखने को मिल रही है। सबसे मजबूती ज्यादा खरीदारी रियल्टी शेयरों में आती दिख रही है। रियल्टी सेक्टर 1 फीसदी, फार्मा सेक्टर 0.5 फीसदी, आईटी सेक्टर 0.2 फीसदी की बढ़त दिखा रहे हैं। वहीं बैंकिंग सेक्टर भी करीब 0.4 फीसदी की मजबूत है। जबकि मीडिया और एफएमसीजी सेक्टर में 0.1 कमजोरी दिख रही है।

इन बड़े शेयरों में बिकवाली का माहौल

निफ्टी के गिरने वाले दिग्गज शेयरों में कोल इंडिया 2 फीसदी, टाटा स्टील 1.6 फीसदी, एचडीएफसी 1.3 फीसदी और जी एंटरटेनमेंट 1.2 फीसदी की गिरावट दिखा रहे हैं। वहीं चढ़ने वाले दिग्गजों में बैंक ऑफ बड़ौदा 1.8 फीसदी, एनटीपीसी 1.5 फीसदी, टेक महिंद्रा 1.3 फीसदी और एशियन पेंट्स 1.2 फीसदी की मजबूती दिखा रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा