1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से 7 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 59,260 करोड़ रुपये घटा

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से 7 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 59,260 करोड़ रुपये घटा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 20, 2020 03:21 pm IST,  Updated : Sep 20, 2020 03:21 pm IST

हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार मूल्यांकन सबसे अधिक घटा। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), इन्फोसिस और भारती एयरटेल के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी दर्ज हुई

स्टाक मार्केट में...- India TV Hindi
स्टाक मार्केट में बीते हफ्ते का कारोबार Image Source : GOOGLE

नई दिल्ली। सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 59,259.58 करोड़ रुपये की गिरावट आई। हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार मूल्यांकन सबसे अधिक घटा। इनके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी, आईटीसी तथा आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण भी नीचे आया। इस रुख के उलट टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), इन्फोसिस और भारती एयरटेल के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी दर्ज हुई।

बीते सप्ताह हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 14,320.54 करोड़ रुपये घटकर 4,93,007.39 करोड़ रुपये रह गया। एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 11,611.6 करोड़ रुपये घटकर 5,81,900.65 करोड़ रुपये और कोटक महिंद्रा बैंक का 10,205.11 करोड़ रुपये घटकर 2,53,002.13 करोड़ रुपये रह गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 9,027.32 करोड़ रुपये घटकर 15,58,987.77 करोड़ रुपये रह गई। एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 8,144.93 करोड़ रुपये घटकर 3,09,076.75 करोड़ रुपये रह गया। आईटीसी का मूल्यांकन 5,783.23 करोड़ रुपये घटकर 2,20,500.76 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक का 166.85 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 2,55,082.88 करोड़ रुपये रह गया। वहीं दूसरी ओर टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 28,912.12 करोड़ रुपये बढ़कर 9,19,615.68 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। टीसीएस सोमवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाद नौ लाख करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण वाली दूसरी कंपनी बन गई। इन्फोसिस की बाजार हैसियत 24,342.45 करोड़ रुपये बढ़कर 4,27,025.67 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 2,755.05 करोड़ रुपये बढ़कर 2,70,977.53 करोड़ रुपये रहा।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, एचडीएफसी, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और आईटीसी का स्थान रहा। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 8.73 अंक या 0.02 प्रतिशत नीचे आया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा