1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. In Pics: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 401 अंक चढ़ा

In Pics: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 401 अंक चढ़ा

 Written By: Surbhi Jain
 Published : Jan 29, 2016 06:08 pm IST,  Updated : Jan 29, 2016 06:08 pm IST

शेयर बाजार में शुक्रवार को तेजी रही। सेंसेक्स 401.12 अंकों की तेजी के साथ 24,870.69 पर और निफ्टी 138.90 अंकों की तेजी के साथ 7,563.55 पर बंद हुआ।

In Pics: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 401 अंक चढ़ा- India TV Hindi
In Pics: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 401 अंक चढ़ा

मुंबई: देश के शेयर बाजार में शुक्रवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 401.12 अंकों की तेजी के साथ 24,870.69 पर और निफ्टी 138.90 अंकों की तेजी के साथ 7,563.55 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 122.26 अंकों की गिरावट के साथ 24,347.31 पर खुला और 401.12 अंकों या 1.64 फीसदी तेजी के साथ 24,870.69 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 24,911.90 के ऊपरी और 24,340.06 के निचले स्तर को छुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 11.30 अंकों की गिरावट के साथ 7,413.35 पर खुला और 138.90 अंकों या 1.87 फीसदी तेजी के साथ 7,563.55 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,575.65 के ऊपरी और 7,402.80 के निचले स्तर को छुआ।

यह भी पढ़ें- सरकार की वित्‍तीय हालत में हो रहा है सुधार, राजकोषीय घाटा अप्रैल-दिसंबर में रहा बजट अनुमान का 88 फीसदी

तस्वीरों में देखिए बाजार का हाल

Share market as on 29 jan

indiatvpaisasharemarket (1)IndiaTV Paisa

indiatvpaisasharemarket (4)IndiaTV Paisa

indiatvpaisasharemarket (3)IndiaTV Paisa

indiatvpaisasharemarket (2)IndiaTV Paisa

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। मिडकैप 206.18 अंकों की तेजी के साथ 10,417.26 पर और स्मॉलकैप 115.32 अंकों की तेजी के साथ 10,869.84 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से 18 सेक्टरों में तेजी रही। उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (3.26 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (2.51 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (2.43 फीसदी), ऊर्जा (2.08 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (2.04 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के एक सेक्टर दूरसंचार (1.05 फीसदी) में गिरावट रही।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा