1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. चांदी में लगातार छठे दिन गिरावट, चांदी 320 रुपए और टूटी, सोना स्थिर

चांदी में लगातार छठे दिन गिरावट, चांदी 320 रुपए और टूटी, सोना स्थिर

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : May 23, 2016 04:20 pm IST,  Updated : May 23, 2016 04:20 pm IST

चांदी की रंगत लगातार छठे दिन उतरी रही। दिल्ली सर्राफा बाजार में आज चांदी 320 रुपए टूटकर 39,580 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।

चांदी में लगातार छठे दिन आई गिरावट, सोने की कीमतों में स्थिरता- India TV Hindi
चांदी में लगातार छठे दिन आई गिरावट, सोने की कीमतों में स्थिरता

नई दिल्ली। चांदी की रंगत लगातार छठे दिन उतरी रही। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 320 रुपए टूटकर 39,580 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। कमजोर वैश्विक रुख तथा औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का निर्माताओं का उठाव घटने से चांदी में गिरावट का सिलसिला जारी रहा। वहीं दूसरी ओर किसी बड़ी मांग गतिविधि के अभाव में सोना स्थिर बना हुआ है।

कारोबारियों ने चांदी की कीमतों में गिरावट की मुख्य वजह कमजोर वैश्विक रख तथा सुस्त मांग को बताया। राष्ट्रीय राजधानी में चांदी हाजिर बिकवाली दबाव में रही। यहां यह 320 रुपए टूटकर 39,580 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। इससे पिछले पांच सत्रों में चांदी में 1,360 रुपए की गिरावट आई थी। चांदी साप्ताहिक डिलिवरी 435 रुपए के नुकसान से 39,405 रुपए प्रति किलोग्राम रही।

हालांकि, चांदी सिक्का लिवाल 67,000 रुपए प्रति सैंकड़ा तथा बिकवाल 68,000 रुपए प्रति सैंकड़ा के अपने पिछले स्तर पर बना रहा। वहीं दूसरी ओर सोना 99.9 फीसदी तथा 99.5 फीसदी शुद्धता का भाव 29,650 रुपए प्रति दस ग्राम तथा 29,500 रुपए प्रति दस ग्राम पर स्थिर रहा। वहीं सोना गिन्नी 23,100 रुपए प्रति आठ ग्राम के स्तर पर कायम रहा। वैश्विक स्तर सिंगापुर में सोना 0.14 फीसदी टूटकर 1,250.10 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि चांदी 1.03 फीसदी के नुकसान से 16.33 डॉसर प्रति औंस रह गई।

यह भी पढ़ें- Loses its Sheen: चांदी में 450 रुपए की गिरावट, दो दिन में 250 रुपए सस्ता हुआ सोना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा