1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. दिल्‍ली में जल्द चलेंगी एप आधारित बसें, पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन सिस्‍टम होगा मजबूत

दिल्‍ली में जल्द चलेंगी एप आधारित बसें, पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन सिस्‍टम होगा मजबूत

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Mar 11, 2016 02:41 pm IST,  Updated : Mar 11, 2016 03:31 pm IST

एप आधारित कैब ऑपरेटर्स की तरह दिल्‍ली सरकार भी राष्‍ट्रीय राजधानी में जल्‍द ही एप आधारित बसें चलाएगी।

दिल्‍ली में जल्द चलेंगी एप आधारित बसें, पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन सिस्‍टम होगा मजबूत- India TV Hindi
दिल्‍ली में जल्द चलेंगी एप आधारित बसें, पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन सिस्‍टम होगा मजबूत

नई दिल्ली। एप आधारित कैब ऑपरेटर्स की तरह दिल्‍ली सरकार भी राष्‍ट्रीय राजधानी में जल्‍द ही एप आधारित बस सेवा शुरू कर सकती है। इस कदम के जरिये सरकार दिल्‍ली में पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन सिस्‍टम को मजबूत कर प्रदूषण और जाम की समस्‍या को भी कुछ हद तक कम करने की कोशिश में है।

एक वरिष्‍ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि दिल्‍ली में अनुबंध पर चलने वाली बसों को एप आधारित सर्विस के दायरे में लाया जाएगा, जिसकी घोषणा अगले हफ्ते सरकार कर सकती है। अधिकारी ने बताया कि मोबाइल एप्लीकेशन के जरिये यात्रियों को सर्विस मुहैया कराने के लिए अनुबंध पर चलने वाली प्राइवेट बसों को विशेष परमिट दिए जाएंगे।

इन बसों के लिए रूट भी ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट द्वारा तैयार किए जाएंगे। इस सर्विस का सबसे ज्‍यादा फायदा ऑफि‍स जाने वालों को होगा। अधिकारी ने बताया कि इस एप सर्विस के साथ यात्री अपने गंतव्‍य तक जाने वाली बसों को आसानी से लोकेट कर सकेंगे। इसके अलावा इन बसों का किराया सामान्‍य होगा और इसे सरकार द्वारा तय किया जाएगा। शहर के प्राइवेट बस ऑपरेटर्स ने इस कदम का स्‍वागत किया है और कहा है कि यदि सरकार ऐसा करना चाहती है तो वह इस सर्विस के लिए नई प्राइवेट बसें भी खरीदने के लिए तैयार हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा