1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. चिलचिलाती गर्मी से पूरे देश को जल्‍द मिलेगी राहत, समय से 5 दिन पहले पूरे देश में फैल जाएगा मानसून

चिलचिलाती गर्मी से पूरे देश को जल्‍द मिलेगी राहत, समय से 5 दिन पहले पूरे देश में फैल जाएगा मानसून

 Reported By: Manish Mishra
 Published : Jun 04, 2018 12:56 pm IST,  Updated : Jun 14, 2018 04:56 pm IST

दिल्‍ली-एनसीआर सहित पूरे देशवासियों के लिए अच्‍छी खबर है। मानसून तय समय से पहले ही पूरे देश में दस्‍तक देने जा रहा है। मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली निजी एजेंसी स्‍काईमेट की मानें तो मानसून दिल्‍ली में 22 जून को आ रहा है।

Early Monsoon- India TV Hindi
Early Monsoon

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली-एनसीआर सहित पूरे देशवासियों के लिए अच्‍छी खबर है। मानसून तय समय से पहले ही पूरे देश में दस्‍तक देने जा रहा है। मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली निजी एजेंसी स्‍काईमेट की मानें तो मानसून दिल्‍ली में 22 जून को आ रहा है। हालांकि, एजेंसी की मानें तो इसमें दो दिन आगे पीछे हो सकता है। स्‍काईमेट के लेटेस्‍ट अपडेट के अनुसार, देश के पूर्वी, उत्‍तर-पूर्वी और मध्‍य भाग के साथ-साथ पश्चिमी तटीय क्षेत्रों में मानसून समय से पहले दस्‍तक दे सकता है।

स्‍काईमेट के अनुसार, उत्‍तर प्रदेश, दिल्‍ली–एनसीआर, पश्चिमी मध्‍य प्रदेश और पश्चिमी राजस्‍थान के कुछ क्षेत्रों में मानसून तेज गति से आगे बढ़ रहा है। 25 जून तक यह पश्चिमी राजस्‍थान और पंजाब व हरियाणा के कुछ क्षेत्रों को छोड़ कर देश के अधिकांश हिस्‍से को कवर कर लेगा। 10 जुलाई तक मानसून का असर पूरे देश में होगा जो 15 जुलाई की आधिकारिक से पांच दिन पहले है।

जानिए आपके शहर में मानसून कब दे रहा है दस्‍तक

Monsoon
Monsoon

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा