1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. स्‍पाइसजेट दे रही है फ्री में हवाईसफर करने का मौका, ऐसे उठा सकते हैं आप नए डिस्‍काउंट का फायदा

स्‍पाइसजेट दे रही है फ्री में हवाईसफर करने का मौका, ऐसे उठा सकते हैं आप नए डिस्‍काउंट का फायदा

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Dec 06, 2017 02:36 pm IST,  Updated : Dec 06, 2017 06:22 pm IST

आप अपने गंतव्‍य के लिए फ्लाइट बुक कर सकते हैं और स्‍पाइसजेट आपके पूरी टिकट राशि को वापस करेगी।

spicejet file photo- India TV Hindi
spicejet file photo

नई दिल्‍ली। स्‍पाइसजेट फ्री में हवाई टिकट दे रही है। अविश्‍वसनीय? लेकिन यह सही है। आप अपने गंतव्‍य के लिए फ्लाइट बुक कर सकते हैं और स्‍पाइसजेट आपके पूरी टिकट राशि को वापस करेगी। भारत की सस्‍ती हवाई सेवाएं परिचालित करने वाली स्‍पाइसजेट अपने घरेलू और अंतरराष्‍ट्रीय यात्रियों के लिए कई ऑफर और भारी डिस्‍काउंट लेकर आई है। जबकि इंडिगो और एयरएशिया इंडिया भी सस्‍ते हवाई टिकट का ऑफर लेकर आई हैं। लेकिन स्‍पाइसजेट का डिस्‍काउंट ऑफर अपने आप में अनोखा है।

नए ऑफर के तहत, स्‍पाइसजेट अपने ग्राहकों को अपना पूरा ऑल-इनक्‍लूसिव एयरफेयर रिडीम करने का विकल्‍प दे रही है। स्‍पाइसजेट का यह ऑफर 1 दिसंबर से शुरू हो चुका है और यह 31 दिसंबर 2017 तक उपलब्‍ध रहेगा। स्‍पाइसजेट के इस ऑफर के तहत बु‍क किए गए टिकटों पर यात्रा 1 दिसंबर से 31 मार्च 2018 के दौरान की जा सकेगी।

स्‍पाइसजेट फ्लाई फॉर फ्री ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा

आपको इसके लिए कंपनी की वेबसाइट www.spicejet.com पर जाना होगा। पहले आपको टिकट की राशि का पूरा भुगतान करना होगा। भुगतान प्रक्रिया पूरी होने के बाद, आपको www.spicestyle.com पर जाना होगा। यह कंपनी की ट्रेवल शॉप है, जहां आपको रजिस्‍टर या लॉगइन करना होगा। यहां टिकट के लिए दिए गए पूरे भुगतान को वापस पाने के लिए आपको अपनी पूरी जानकारी भरनी होगी। अब माय एकाउंट सेक्‍शन में स्‍टाइलकैश में जाइए। अब यहां एसएमएस या ईमेल के जरिये प्राप्‍त कोड को डालिए और वैल्‍यू को एड कर लीजिए।

ध्‍यान दें कंपनी आपको वाउचर्स उपलब्‍ध कराएगी जिसके जरिये आप वेबसाइट पर खरीदारी कर पाएंगे। स्‍टाइलकैश SpiceStyle.com का ई-वॉलेट है। इसका इस्‍तेमाल SpiceStyle.com पर भुगतान के लिए किया जा सकता है। ग्राहक एक लेनदेन पर कुल कार्ट वैल्‍यू का केवल 30 प्रतिशत हिस्‍सा ही यहां रिडीम करवा सकते हैं। वेबसाइट के मुताबिक एक पीएनआर पर केवल एक वाउचर ही जारी किया जाएगा और यह वाउचर 31 मार्च 2018 तक मान्‍य होगा। इस वाउचर को किसी अन्‍य स्‍पेशल ऑफर या प्रमोशन के साथ उपयोग नहीं किया जा सकेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा