1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. महंगी हवाई टिकटों के बीच बड़ी राहत, स्पाइसजेट कल से उठाने जा रही है ये कदम

महंगी हवाई टिकटों के बीच बड़ी राहत, स्पाइसजेट कल से उठाने जा रही है ये कदम

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 11, 2021 09:01 pm IST,  Updated : Feb 11, 2021 09:01 pm IST

बजट फ्लाइट की सुविधा देने वाली एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट ने 12 से 20 फरवरी के बीच 24 नई घरेलू उड़ानें शुरू करने की घोषणा की है।

SpiceJet- India TV Hindi
SpiceJet Image Source : SPICEJET @FLYSPICEJET

नई दिल्ली। बजट फ्लाइट की सुविधा देने वाली एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट ने 12 से 20 फरवरी के बीच 24 नई घरेलू उड़ानें शुरू करने की घोषणा की है। इसके साथ ही स्पाइसजेट ऐसी पहली और एकमात्र एयरलाइन कंपनी होगी, जो अजमेर को मुंबई और अहमदाबाद से जोड़ेगी। इसके साथ ही कंपनी की वह प्रतिबद्धता भी नजर आती है जो उसने मेट्रो और गैर-मेट्रो शहरों के बीच संपर्क बढ़ाने के लिए तय की है।

महंगी हुई हवाई टिकटें, सरकार ने घरेलू उड़ानों का बढ़ाया किराया

इन नई उड़ानों में जैसलमेर को दिल्ली और अहमदाबाद से जोड़ने वाली 4 नई सीजनल फ्लाइट भी शामिल हैं। इसके अलावा यह अहमदाबाद- बेंगलुरु - अहमदाबाद, कोलकाता - गुवाहाटी और गुवाहाटी - दिल्ली मार्गों पर भी अपनी दैनिक उड़ानें शुरू करेगी।

ATM मशीन को बिना छुए निकाल सकते हैं पैसा, इस सरकारी बैंक ने शुरू की सुविधा

सीजनल फ्लाइट 12 फरवरी से 13 मार्च के बीच संचालित की जाएंगी। वहीं बाकी फ्लाइट 19 फरवरी से शुरू होंगी। एयरलाइन इन रास्तों पर बोइंग 737 और बॉम्बार्डियर क्यू400 विमानों को तैनात करेगी।

स्पाइसजेट की चीफ कमर्शियल ऑफिसर शिल्पा भाटिया ने कहा, "हम अपने घरेलू नेटवर्क में 24 नई उड़ानें शुरू करने की घोषणा करते हुए बहुत खुश हैं। अजमेर को दिल्ली, अहमदाबाद और हैदराबाद से सफलतापूर्वक जोड़ने के बाद अब हम मुंबई से अजमेर के लिए रोजाना फ्लाइट का संचालन शुरू करेंगे। स्पाइसजेट अहमदाबाद को भी अमृतसर से जोड़ेगी और हमें उम्मीद है कि इस मार्ग पर बहुत से तीर्थयात्री और पर्यटक यात्रा करेंगे।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा