1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. शुरू हुई 200 रुपए के नोटों की छपाई, बाजार में इस नए नोट को लाने की तारीख भी हुई तय

शुरू हुई 200 रुपए के नोटों की छपाई, बाजार में इस नए नोट को लाने की तारीख भी हुई तय

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jul 26, 2017 07:19 pm IST,  Updated : Jul 26, 2017 07:21 pm IST

सरकार के उच्‍च पदस्‍थ सूत्रों ने बताया है कि भारतीय रिजर्व बैंक ने 200 रुपए के नए नोटों की छपाई शुरू कर दी गई है। इनके लिए एटीएम में कोई तब्‍दीली नहीं होगी।

शुरू हुई 200 रुपए के नोटों की छपाई, बाजार में इस नए नोट को लाने की तारीख भी हुई तय- India TV Hindi
शुरू हुई 200 रुपए के नोटों की छपाई, बाजार में इस नए नोट को लाने की तारीख भी हुई तय

नई दिल्‍ली। 2,000 रुपए के नोटों की किल्‍लत को लेकर सरकार पर उठ रहे तमाम सवालों के बीच आज एक बड़ी खबर आई है। सरकार के उच्‍च पदस्‍थ सूत्रों ने बताया है कि भारतीय रिजर्व बैंक ने 200 रुपए के नए नोटों की छपाई शुरू कर दी गई है। इसके अलावा इसे लॉन्‍च करने की तारीख भी तय हो चुकी है, हालांकि अभी इस तारीख का खुलासा नहीं किया गया है। सबसे खास बात यह है कि इन नए नोटों के लिए एटीएम में कोई तब्‍दीली नहीं करनी होगी।

जल्‍द आएंगे नए नोट

सरकार के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक, 200 रुपए के नोट की छपाई बड़े पैमाने पर शुरू हो चुकी है। इसे लॉन्‍च करने की तारीख भी तय हो चुकी है। सरकार की कोशिश है कि इसे पेश करने के बाद इसकी कोई कमी न हो। अभी बाजार में 1 रुपए के अलावा, 10, 20, 50, 100, 500 और 2,000 रुपए के नोट चलन में हैं। 500 और 2,000 के बीच काफी बड़ा अंतर है, इसीलिए बार-बार ये मांग की जा रही है कि 200 रुपए का नोट जारी किया जाए।

सूत्रों के मुताबिक, 200 रुपए का नोट बाजार में उपलब्ध नोटों के आकार का ही होगा इसकी वजह से देश भर में सवा दो लाख से ज्यादा एटीएम में बदलाव नहीं करना होगा। उल्‍लेखनीय है कि 500 और 2,000 रुपए के नए नोट लाने के समय सभी एटीएम को चरणबद्ध तरीके से रिकैलिब्रेट किया गया, जिससे लोगो को कुछ समय तक परेशानी का सामना करना पड़ा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा