1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 379 अंक गिरकर बंद

शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 379 अंक गिरकर बंद

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 18, 2021 04:14 pm IST,  Updated : Feb 18, 2021 10:07 pm IST

आज के कारोबार में निफ्टी में शामिल 27 स्टॉक गिरावट के साथ बंद हुए हैं। इसमें से 7 स्टॉक 2 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुए हैं। वहीं 9 स्टॉक में 2 प्रतिशत से ज्यादा और 5 स्टॉक में 4 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त रही है।

बाजार में लगातार...- India TV Hindi
बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट Image Source : PTI

नई दिल्ली। शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिली है। देश के कुछ हिस्सों मे कोरोना के बढ़ते मामलों से निवेशकों के बीच सतर्क रुख और बाजार में लगातार जारी बढ़त के बाद मुनाफवसूली से बाजार लाल निशान में बंद हुए हैं। आज के कारोबार में सेंसेक्स 379 अंक की गिरावट के साथ 51325 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी 90 अंक की गिरावट के साथ 15119 के स्तर पर बंद हुआ। आज के कारोबार में सरकारी बैंकों मे तेजी जारी रही। वहीं ऑटो और फाइनेंशियल सेक्टर के स्टॉक्स में गिरावट दर्ज हुई।     

कैसा रहा आज सेक्टर का प्रदर्शन

ऑटो सेक्टर  इंडेक्स में आज 1.35 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। वहीं वित्तीय सेवाओं का इंडेक्स 1.48 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ। निजी सेक्टर के बैंकों का इंडेक्स 1.13 प्रतिशत गिरा है। इसके साथ ही एफएमसीजी और फार्मा सेक्टर आधा फीसदी के करीब नुकसान के साथ बंद हुए। दूसरी तरफ मेटल सेक्टर इंडेक्स 1.31 प्रतिशत, आईटी सेक्टर इंडेक्स 1.33 प्रतिशत बढ़कर बंद हुआ है।

यह भी पढ़ें: भारत से टक्कर लेने की कोशिश में पाकिस्तान से हुई बड़ी गलती, तंगी के बीच बढ़ गया घाटा

कैसा रहा स्टॉक्स का प्रदर्शन

आज के कारोबार में निफ्टी में शामिल 27 स्टॉक गिरावट के साथ बंद हुए हैं। इसमें से 7 स्टॉक 2 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा गिरने वाले स्टॉक्स में बजाज फाइनेंस 2.51 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 2.21 प्रतिशत, एमएंडएम 2.21 प्रतिशत और कोटक महिंद्रा बैंक 2.18 प्रतिशत गिरकर बंद हुए। वहीं दूसरी तरफ 9 स्टॉक 2 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुए। सबसे ज्यादा बढ़ने वाले स्टॉक में ओएनजीसी 7.58 प्रतिशत, गेल 6.99 प्रतिशत, बीपीसीएल 4.69 प्रतिशत और आईओसी 4.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। आनंद राठी के इक्विटी शोध प्रमुख (फंडामेंटल) नरेंद्र सोलंकी ने कहा कि भारतीय बाजार शुरूआती लाभ को बरकरार नहीं रख पाये और कमजोर वैश्विक रुख के बीच बिकवाली दबाव के कारण दोपहर कारोबार में इसमें गिरावट आने लगी। निवेशकों को आर्थिक आंकड़े का इंतजार है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा