1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत, RIL और एचडीएफसी बैंक में शुरुआती गिरावट

शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत, RIL और एचडीएफसी बैंक में शुरुआती गिरावट

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 26, 2021 10:10 am IST,  Updated : Jul 26, 2021 10:21 am IST

आज के कारोबार में सेंसेक्स 9 अंक की बढ़त के साथ 52985 पर और निफ्टी 7 अंक की गिरावट के साथ 15849 पर खुला।

शेयर बाजार की सुस्त...- India TV Hindi
शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत Image Source : MARKET

नई दिल्ली। शेयर बाजार में आज सुस्त शुरुआत देखने को मिली है, हालांकि वो कारोबार के पहले घंटे में अधिकांश वक्त सीमित गिरावट के साथ लाल निशान में ही बना रहा। आज के कारोबार में रिलायंस इंडस्ट्री और एचडीएफसी  बैंक जैसे दिग्गजों में गिरावट देखने को मिल रही है, हालांकि दूसरी तरफ आईटी सेक्टर के दिग्गज स्टॉक्स में बढ़त से शेयर बाजार का नुकसान सीमित ही रहा है। आज के कारोबार में बेहद मामूली बढ़त के साथ सेंसेक्स 52985 (पिछला बंद स्तर- 52976) और निफ्टी 15849 (पिछला बंद स्तर- 15856) पर खुला। कारोबर के पहले घंटे के दौरान निफ्टी 80 अंक के दायरे में और सेंसेक्स 262 अंक के दायरे में रहा। शुरुआती कारोबार में आईटी और रियल्टी सेक्टर मे सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिली है।

कैसा रहा आज का शुरुआती कारोबार

बाजार के जानकार पहले ही अनुमान लगा चुके थे कि आज स्टॉक स्पेस्फिक एक्शन ज्यादा देखने को मिल सकता है। बीते हफ्ते कारोबार बंद होने के बाद कई दिग्गज कंपनियों के नतीजे आये हैं. जिनके स्टॉक्स पर आज एक्शन का अनुमान था। इसमें से एक रिलायंस इंडस्ट्रीज की जिसका प्रमुख इंडेक्स पर सबसे ज्यादा असर है। आज के शुरुआती कारोबार में रिलायंस इंडस्ट्री में सीमित बिकवाली देखने को मिली है। इसके साथ ही एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी में भी गिरावट दर्ज हुई। 3 बड़े दिग्गज स्टॉक्स में गिरावट का असर से मुख्य इंडेक्स को बाहर निकालने में सबसे बड़ा हिस्सा आईटी सेक्टर के दिग्गजों को रहा है। शुरुआती कारोबार में टीसीएस और इंफोसिस बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

 

 

यह भी पढ़ें: गैजेट खुद ही कर लेगें खुद को ठीक, भारतीय वैज्ञानिकों की एक बड़ी खोज

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा