1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. शेयर बाजार में तेजी, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 150 अंक से ज्यादा की उछाल, निफ्टी 17,100 के पार

शेयर बाजार में तेजी, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 150 अंक से ज्यादा की उछाल, निफ्टी 17,100 के पार

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 02, 2021 11:10 am IST,  Updated : Sep 02, 2021 11:10 am IST

पिछले सत्र में, बीएसई सूचकांक 214.18 अंक या 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,338.21 पर बंद हुआ था

शेयर बाजार में तेजी,...- India TV Hindi
शेयर बाजार में तेजी, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 150 अंक से ज्यादा की उछाल, निफ्टी 17,100 के पार Image Source : PTI

मुंबई। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख और विदेशी कोषों के निरंतर प्रवाह के बीच, टीसीएस, एचयूएल और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में बढ़त के सहारे बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 150 अंक से ज्यादा की उछाल आयी। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 152.30 अंक या 0.27 प्रतिशत की तेजी के साथ 57,490.51 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह, व्यापक एनएसई निफ्टी शुरुआती सत्र में 46.85 अंक या 0.27 प्रतिशत बढ़कर 17,123.10 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में डॉ रेड्डीज के शेयर में सबसे ज्यादा दो प्रतिशत से अधिक की बढ़त देखी गयी। इसके बाद टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर लि. (एचयूएल), एलएंडटी और टाटा स्टील के शेयरों में भी बढ़त दर्ज की गयी। दूसरी ओर, टेक महिंद्रा, बजाज ऑटो, एचसीएल टेक, मारुति और पावरग्रिड के शेयरों को नुकसान हुआ। पिछले सत्र में, बीएसई सूचकांक 214.18 अंक या 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,338.21 पर बंद हुआ था जबकि निफ्टी लगातार सात दिन की तेजी के बाद 55.95 अंक या 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,076.25 पर बंद हुआ।

विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार थे। अस्थायी विनिमय आंकड़ों के अनुसार उन्होंने बुधवार को 666.66 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.39 प्रतिशत गिरकर 71.31 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। 

पढ़ें- पेटीएम से पेमेंट करना पड़ेगा महंगा, कंपनी ने थोपा एक्स्ट्रा चार्ज

पढ़ें- अब गैर रजिस्टर मोबाइल नंबर पर भी आएगा आधार OTP, UIDAI ने बताई पूरी प्रक्रिया

पढ़ें- बैंक अकाउंट से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बदलना हुआ बेहद आसान, ये रहा पूरा प्रोसेस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा