1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सब्सिडी वाला घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 1.93 रुपए महंगा, केरोसिन के दाम भी 25 पैसे लीटर बढ़े

सब्सिडी वाला घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 1.93 रुपए महंगा, केरोसिन के दाम भी 25 पैसे लीटर बढ़े

 Written By: Sachin Chaturvedi
 Published : Aug 01, 2016 06:35 pm IST,  Updated : Aug 01, 2016 06:35 pm IST

सब्सिडी पर मिलने वाला घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 1.93 रुपए महंगा हो गया है। पिछले एक महीने में इस सिलेंडर में यह दूसरी वृद्धि हुई है।

सब्सिडी वाला घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 1.93 रुपए महंगा, केरोसिन के दाम भी 25 पैसे लीटर बढ़े- India TV Hindi
सब्सिडी वाला घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 1.93 रुपए महंगा, केरोसिन के दाम भी 25 पैसे लीटर बढ़े

नई दिल्ली। सब्सिडी पर मिलने वाला घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 1.93 रुपए महंगा हो गया है। पिछले एक महीने में इस सिलेंडर में यह दूसरी वृद्धि हुई है। सरकार पेट्रोलियम पदार्थों की सब्सिडी को कम करने के लिए अब हर महीने इनके दाम में धीमी वृद्धि कर रही है। केरोसिन के दाम भी 25 पैसे लीटर बढ़ाए गए हैं।

सब्सिडीयुक्त 14.2 किलो का घरेलू रसोई गैस सिलेंडर दिल्ली में अब 423.09 रुपए का मिलेगा। इससे पहले इसका दाम 421.16 रुपए था। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने यह जानकारी दी है। इससे पहले एक जुलाई को घरेलू रसोई गैस सिलेंडर का दाम 1.98 रुपए बढ़ाया गया था। सरकार ने घरेलू रसोई गैस और मिट्टी तेल से सब्सिडी को समाप्त करने के लिए हाल ही में यह तरीका अपनाया है। डीजल की तरह ही इन पेट्रोलियम पदार्थों के दाम भी धीरे-धीरे बढ़ाकर सब्सिडी को समाप्त किया जाएगा। डीजल के दाम नवंबर 2014 में नियंत्रण मुक्त कर दिए गए थे। केन्द्र की पिछली संप्रग सरकार ने इसके दाम हर महीने 50 पैसे लीटर बढ़ाने शुरू किए थे।

यह भी पढ़ें- More Relief: बिना सब्सिडी वाला LPG सिलेंडर 11 रुपए हुआ सस्‍ता, हवाई ईंधन के दाम 5.5 फीसदी बढ़े

घरेलू रसोई गैस सिलेंडर में अब हर महीने दो रुपए की वृद्धि इसी दिशा में उठाया गया कदम है। मिट्टी तेल के दाम में भी सरकार ने तेल कंपनियों को हर महीने 25 पैसे वृद्धि करने की अनुमति दी है। कंपनियां 10 महीने तक ऐसा कर सकेंगी। मिट्टी तेल में ऐसी पहली वृद्धि पिछले महीने की गई और दूसरी आज से लागू हो गई। दिल्ली में राशन में मिलने वाला केरोसिन अब 15.46 रुपए लीटर मिलेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा