1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. चीनी की कीमत पहुंची 40 रुपए के पार, केंद्र ने राज्यों को जमाखोरों पर शिकंजा कसने को कहा

चीनी की कीमत पहुंची 40 रुपए के पार, केंद्र ने राज्यों को जमाखोरों पर शिकंजा कसने को कहा

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Apr 20, 2016 11:39 pm IST,  Updated : Apr 20, 2016 11:57 pm IST

केंद्र ने चीनी का खुदरा भाव 40 रुपए प्रति किलो के स्तर पर पहुंचने के साथ राज्य सरकारों को जमाखोरी रोकने तथा बढ़ती कीमत पर अंकुश लगाने के लिये कहा है।

चीनी की कीमत पहुंची 40 रुपए के पार, केंद्र ने राज्यों को जमाखोरों पर शिकंजा कसने को कहा- India TV Hindi
चीनी की कीमत पहुंची 40 रुपए के पार, केंद्र ने राज्यों को जमाखोरों पर शिकंजा कसने को कहा

नई दिल्ली: केंद्र ने चीनी का खुदरा भाव 40 रुपए प्रति किलो के स्तर पर पहुंचने के साथ राज्य सरकारों को जमाखोरी रोकने तथा बढ़ती कीमत पर अंकुश लगाने के लिये चीनी व्यापारियों पर भंडार सीमा तय करने को कहा है। आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत भंडार रखने की सीमा तय की जा रही है। इसका मतलब है कि व्यापारी राज्य सरकार द्वारा निर्धारित सीमा से अधिक भंडार नहीं रख सकते। खाद्य मंत्री राम विलास पासवान ने कहा, चीनी कीमत की प्रवृत्ति को देखते हुए हमने राज्य सरकारों से एहतियाती उपायों के तहत जमाखोरी रोकने के लिये भंडार सीमा लगाने को कहा है।

खुदरा बाजारों में चीनी की कीमत अक्टूबर 2015 से बढ़ रही है। इसका कारण वर्ष 2015-16 अक्टूबर-सितंबर में उत्पादन कम होकर 2.56 करोड़ टन रहने का अनुमान है जबकि पिछले साल यह 2.83 करोड़ टन था। इस महीने की शुरूआत में चीनी की कीमत 40 रुपए किलो के उपर पहुंच गयी जबकि पिछले वर्ष अक्टूबर में यह 30 रुपए किलो थी।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार फिलहाल कीमत 44 रुपए किलो है। रिकार्ड उत्पादन तथा पिछले वर्ष के बचे भंडार के कारण 2014-15 में चीनी की कीमतों में गिरावट आयी थी। हालांकि कम उत्पादन की आशंका तथा सरकार का 2015-16 में 32 लाख टन चीनी के निर्यात की अनिवार्यता से कीमतों में तेजी आयी है।

यह भी पढ़ें- गन्ने का सरकारी मूल्य अगले सीजन के लिए 230 रुपए प्रति क्विंटल पर बरकरार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा