1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. साइरस मिस्त्री की बहाली को लेकर NCLAT के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, जारी किया नोटिस

साइरस मिस्त्री की बहाली को लेकर NCLAT के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, जारी किया नोटिस

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 10, 2020 01:17 pm IST,  Updated : Jan 10, 2020 01:17 pm IST

उच्चतम न्यायालय ने साइरस मिस्त्री को टाटा समूह के कार्यकारी चेयरमैन पद पर बहाल करने के एनसीएलएटी के आदेश पर शुक्रवार को रोक लगा दी।

Tata Sons, Cyrus Mistry, ratan tata, Tata Group, Supreme Court, NCLAT- India TV Hindi
Cyrus Mistry

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने साइरस मिस्त्री को टाटा समूह के कार्यकारी चेयरमैन पद पर बहाल करने के एनसीएलएटी के आदेश पर शुक्रवार को रोक लगा दी। मूख्य न्यायाधीश एस. ए. बोबडे, न्यायमूर्ति बी.आर. गवई और न्यायमूर्ति सूर्यकांत की पीठ ने राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीली न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) के आदेश को चुनौती देने वाली टाटा संस की याचिका पर सुनवाई के लिए सहमति जताई है। 

साथ ही कोर्ट ने साइरस मिस्त्री समेत अन्य को नोटिस जारी किया है। टाटा संस प्राइवेट लिमिटेड (टीएसपीएल) ने साइरस मिस्त्री को टीएसपीएल के कार्यकारी चेयरमैन पद पर बहाल करने के एनसीएलएटी के 18 दिसंबर के आदेश के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में अपील की थी। एनसीएलएटी ने अपने आदेश में कार्यकारी चेयरमैन पद पर पर बैठाये गये एन.चंद्रशेखरन की नियुक्ति को "अवैध" ठहराया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा