1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. मिस्‍त्री को निदेशक पद से हटाने को लेकर टाटा संस की अहम आपात बैठक आज

मिस्‍त्री को निदेशक पद से हटाने को लेकर टाटा संस की अहम आपात बैठक आज

 Written By: Manish Mishra
 Published : Feb 06, 2017 10:42 am IST,  Updated : Feb 06, 2017 10:42 am IST

टाटा संस अपने पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री को बोर्ड में निदेशक पद से हटाने के लिए सोमवार को अपने शेयरधारकों के साथ अहम आपात बैठक करने जा रही है।

मिस्‍त्री को निदेशक पद से हटाने को लेकर टाटा संस की अहम आपात बैठक आज, सबकी नजरें नोएल टाटा पर- India TV Hindi
मिस्‍त्री को निदेशक पद से हटाने को लेकर टाटा संस की अहम आपात बैठक आज, सबकी नजरें नोएल टाटा पर

नई दिल्‍ली। टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस अपने पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री को बोर्ड में निदेशक पद से हटाने के लिए सोमवार को अपने शेयरधारकों के साथ अहम आपात बैठक करने जा रही है। इसके साथ ही टाटा संस में मिस्त्री का दौर खत्म हो जाएगा। इस बैठक में सबकी नजरें नोएल टाटा पर होगी।

नोएल टाटा, टाटा संस के अंतरिम चेयरमैन रतन टाटा के सौतेले भाई हैं जबकि उनकी शादी मिस्त्री की बहन से हुई है। रतन-मिस्त्री विवाद में अब तक उन्होंने सार्वजनिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।

यह भी पढ़ें : कतर एयरवेज ने शुरू की दुनिया की सबसे लंबी फ्लाइट सर्विस, 10 टाइम जोन और 5 देशों के ऊपर से भरी उड़ान

  • इकॉनोमिक टाइम्‍स की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक करीबी एक्‍जीक्‍यूटिव ने कहाा कि नोएल टाटा मतदान में शायद शामिल ना हों।
  • इनमें से एक ने बताया, ‘वह प्रस्ताव के समर्थन या विरोध में वोट डालकर इस झगड़े में नहीं पड़ना चाहेंगे।’
  • वहीं, शुक्रवार को नेेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्राइब्यूनल (NCLAT) ने मिस्त्री परिवार की वह याचिका खारिज कर दी जिसमें टाटा संस को पूर्व चेयरमैन को बोर्ड से हटाने पर रोक लगाने की मांग की गई थी।
  • मिस्त्री को पिछले साल 24 अक्टूबर को टाटा संस के चेयरमैन पद से हटाया गया था।
  • कंपनी के बोर्ड ने कहा था कि अब उसे मिस्त्री पर भरोसा नहीं रहा। इसलिए वह कंपनी के चेयरमैन नहीं बने रह सकते।

मिस्‍त्री के पिता भी 1980 में रह चुके हैं टाटा संस के निदेशक

  • मिस्त्री परिवार ने सबसे पहले 1965 में टाटा संस में हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया था और मिस्त्री के पिता पलोनजी मिस्त्री को सबसे पहले 1980 में टाटा संस का निदेशक नियुक्त किया गया था। वह 2004 में सेवानिवृत्त हो गए थे।
  • उसके दो साल बाद साइरस मिस्त्री निदेशक बनाए गए और 2012 में उन्हें टाटा संस का चेयरमैन नियुक्त किया गया।
  • हालांकि टाटा संस के बोर्ड में अपने किसी प्रतिनिधि को नामित करने का अधिकार मिस्त्री परिवार के पास नहीं है।

यह भी पढ़ें : तीन लाख रुपए से अधिक नकद लेने पर देना होगा उतना ही जुर्माना, पहली अप्रैल से होगी शुरुआत

टाटा संस का सबसे बड़ा शेयर होल्‍डर है मिस्‍त्री परिवार

  • टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस का अकेले सबसे बड़ा शेयरहोल्डर भी मिस्त्री परिवार ही है।
  • उसके पास कंपनी के 18 पर्सेंट शेयर हैं जबकि रतन टाटा के चलाए जाने वाले टाटा ट्रस्ट के पास इसमें दो तिहाई हिस्सेदारी है।
  • इसलिए टाटा संस के डायरेक्टर पद से मिस्त्री का हटना तय माना जा रहा है।
  • 21 फरवरी को टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के सीईओ एन चंद्रशेखरन टाटा संस के नए चेयरमैन बनेंगे।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा