1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पांच अगस्त तक 14,332 करोड़ रुपए का टैक्‍स रिफंड हुआ जारी, 75 लाख टैक्‍सपेयर्स ने ऑनलाइन भरा रिटर्न

पांच अगस्त तक 14,332 करोड़ रुपए का टैक्‍स रिफंड हुआ जारी, 75 लाख टैक्‍सपेयर्स ने ऑनलाइन भरा रिटर्न

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Aug 08, 2016 07:00 pm IST,  Updated : Aug 08, 2016 07:00 pm IST

वित्त मंत्रालय ने आज कहा कि इस साल पांच अगस्त तक 14,332 करोड़ रुपए मूल्य का टैक्‍स रिफंड जारी किया गया है। मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी है।

पांच अगस्त तक 14,332 करोड़ रुपए का टैक्‍स रिफंड हुआ जारी, 75 लाख टैक्‍सपेयर्स ने ऑनलाइन भरा रिटर्न- India TV Hindi
पांच अगस्त तक 14,332 करोड़ रुपए का टैक्‍स रिफंड हुआ जारी, 75 लाख टैक्‍सपेयर्स ने ऑनलाइन भरा रिटर्न

नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय ने आज कहा कि इस साल पांच अगस्त तक 14,332 करोड़ रुपए मूल्य का टैक्‍स रिफंड जारी किया गया है।

मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी है। इसके अनुसार, केंद्रीय प्रसंस्करण केंद्र (सीपीसी) बेंगलुरु ने पांच अगस्त तक कुल मिलाकर 14,332 करोड़ रुपए मूल्य के 54.35 लाख टैक्‍स रिफंड जारी किए हैं। इसमें से 2922 करोड़ रुपए मूल्‍य के 20.81 लाख रिफंड तो आकलन वर्ष 2016-17 (मौजूदा वर्ष रिटर्न) के लिए हैं।

अगर आपने अब तक फाइल नहीं किया है अपना इनकम टैक्स रिटर्न, ये है ऑनलाइन रिटर्न का पूरा तरीका

बयान के अनुसार इस साल पांच अगस्त तक 75 लाख से अधिक करदाताओं ने आयकर रिटर्न के लिए ई-सत्यापन सुविधा का लाभ उठाया। पिछले साल सात सितंबर तक यह संख्या लगभग 33 लाख रही थी। इसके अनुसार, उपरोक्त संख्या में से मौजूदा साल के दौरान 17.68 लाख करदाताओं ने आधार संख्या आधारित ई सत्यापन का इस्तेमाल किया।

निवेशकों को लगातार अच्छा रिटर्न दिया है फार्मा, ऑटो व वित्तीय कंपनियों ने 

एक अध्ययन के अनुसार बीते 20 साल में दवा, वित्तीय, उपभोक्ता व ऑटो कंपनियों ने अपने निवेशकों को लगातार अच्छा इक्विटी रिटर्न दिया है। वित्तीय सेवा कंपनी सेंट्रम ने एक अध्ययन में यह निष्कर्ष निकाला है। इसके अनुसार लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले कुछ शेयरों में सन फार्मा, एचडीएफसी बैंक, डा रेड्डीज, हीरो मोटोकॉर्प, ब्रिटानिया, अपोलो हॉस्पीटल्स, श्री सीमेंट, कोटक महिंद्रा बैंक, इंडसइंउ बैंक, एलआईसी हाउसिंग फिनांस, सुप्रीम इंडस्ट्रीज व आयशर मोटर्स शामिल हैं।

इसकी रिपोर्ट के अनुसार, कुछ क्षेत्रों ने बीते 20 साल में निवेशकों को लगातार अच्छा रिटर्न दिया है। दवा, वित्त, वाहन व वाहन कलुपर्जा कंपनियों ने बाजार का निराश नहीं किया और साल दर साल अच्छा रिटर्न दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा