1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Uber ने लिया बड़ा फैसला, बदसुलूकी पर कार चालक और यात्री दोनों पर लगेगा प्रतिबंध

Uber ने लिया बड़ा फैसला, बदसुलूकी पर कार चालक और यात्री दोनों पर लगेगा प्रतिबंध

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Mar 09, 2017 11:22 am IST,  Updated : Mar 09, 2017 11:25 am IST

Uber अपने उन चालकों को प्रतिबंधित कर देगी जो अनुचित यौन आचरण, भेदभाव या यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार करने में शामिल होंगे।

Uber का फैसला, बदसुलूकी पर कार चालक और यात्री दोनों पर लगेगा प्रतिबंध- India TV Hindi
Uber का फैसला, बदसुलूकी पर कार चालक और यात्री दोनों पर लगेगा प्रतिबंध

नई दिल्ली। एप आधारित उबर (Uber) अपने उन चालकों को प्रतिबंधित कर देगी जो अनुचित यौन आचरण, भेदभाव या यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार करने में शामिल होंगे। ऐसा वह अपने सार्वजनिक दिशानिर्देशों के तहत करेगी।

यह भी पढ़ें : अब Google Search से कीजिए Ola और Uber कैब की बुकिंग, Cab के किरायों की भी कर सकेंगे तुलना

इन यात्रियों पर भी लगेगा प्रतिबंध

  • उबर उन यात्रियों पर भी रोक लगाएगी जो चालक से बदसुलूकी करते हैं और कार के फोन को क्षतिग्रस्त करते हैं, जानबूझकर पेय पदार्थ या खाना गिराते हैं, वाहन के अंदर धूम्रपान या अधिक शराब पीने की वजह से उलटी करते हैं।
  • उबर ने ऐसे लेागों की एप को निष्कि्रय करने की धमकी भी दी है।
  • यह दिशा निर्देशा भारत और दुनिया भर में चालकों द्वारा किए गए दुव्र्यवहार की बढ़ती रिपोर्टो के मद्देनजर आए हैं।

गूगल मैप से अनुमानित किराया देख ऐसे फटाफट बुक करें Uber कैब

  • अब आपको Ola या Uber कैब बुक करवाने के लिए अपने स्‍मार्टफोन में इनके ऐप्‍स इंस्‍टॉल करने की जरूरत नहीं रह गई है।
  • आप जिस स्‍थान से अपने गंतव्‍य तक जाना चाहते हैं उसे गूगल मैप पर डालिए और उसके बाद आप सीधे मैप के जरिए Ola और Uber कैब बुक करवा सकते हैं।
  • हां, इसके लिए आपको कैब सर्विस प्रोवाइडर के साथ रजिस्‍ट्रेशन करवाने की जरूरत होगा।
  • अगर आप पहले से ही रजिस्‍टर्ड यूजर हैं तो लॉगिन कीजिए और कैब बुक करवा लीजिए।

गूगल मैप के नए इंटिग्रेशन की यह है खासियत

  • नए इंटिग्रेशन की सबसे अहम खासियत यह है कि अब यूजर अपने स्मार्टफोन में मौजूद गूगल मैप्स ऐप से ही Uber कैब बुक कर पाएंगे, और इसके लिए फोन में उबर ऐप होना जरूरी नहीं है।
  • इसके लिए यूजर को अपने मौजूदा Uber अकाउंट से साइन अन करना होगा।
  • अगर आईडी नहीं है तो बना भी सकते हैं। गूगल का कहना है कि यूजर मैप में ड्राइवर को ट्रैक भी कर पाएंगे।
  • वे ड्राइवर से कनेक्ट भी कर सकते हैं और यह सब गूगल मैप्स में ही होगा।
  • यह इंटिग्रेशन सिर्फ फिलहाल सिर्फ Uber के लिए है। Ola जैसी अन्य कैब सर्विस के लिए पुरानी व्यवस्था जारी रहेगी।
  • हालांकि, उनकी लिस्टिंग में थोड़ा बदलाव किया गया है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा