1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. भारतीय बाजार की अगुवाई करने के लिए TCS बेहतर स्थिति में : गोपीनाथन

भारतीय बाजार की अगुवाई करने के लिए TCS बेहतर स्थिति में : गोपीनाथन

 Written By: Manish Mishra
 Published : Feb 26, 2017 04:28 pm IST,  Updated : Feb 26, 2017 04:29 pm IST

TCS को घरेलू बाजार में अपनी अग्रणी स्थिति कायम रखने का भरोसा है। कंपनी के अनुसार, सार्वजनिक क्षेत्र में भी टेक्‍नोलॉजी की स्वीकार्यता तेजी से बढ़ रही है।

भारतीय बाजार की अगुवाई करने के लिए TCS बेहतर स्थिति में : गोपीनाथन- India TV Hindi
भारतीय बाजार की अगुवाई करने के लिए TCS बेहतर स्थिति में : गोपीनाथन

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर निर्यातक टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) को घरेलू बाजार में अपनी अग्रणी स्थिति कायम रखने का भरोसा है। कंपनी का मानना है कि निजी के अलावा सार्वजनिक क्षेत्र में भी टेक्‍नोलॉजी की स्वीकार्यता तेजी से बढ़ रही है।

TCS के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश गोपीनाथन ने कहा है कि देश में डिजिटल ढांचे के विस्तार पर टिप्पणियों और चर्चा से हम काफी उत्साहित हैं।

यह भी पढ़ें :Whatsapp कर रहा है डिजिटल पेमेंट सेगमेंट में एंट्री की तैयारी, जल्द कर सकता है घोषणा

  • उन्होंने कहा कि हम भारत में हमेशा अग्रणी स्थिति में रहे।
  • हमें इस तथ्य पर गर्व है कि व्यावहारिक तौर पर राष्ट्रीय स्तर की प्रत्येक IT बदलाव परियोजना का क्रियान्वयन TCS द्वारा किया गया है।
  • गोपीनाथन ने कहा कि TCS भारतीय बाजार में बेहतर स्थिति में है।
  • उद्योग के किसी अन्य भागीदार की तुलना में कंपनी को भारत से सबसे अधिक राजस्व मिल रहा है।
  • उन्‍होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि यह स्थिति बनी रहेगी क्योंकि देश के सार्वजनिक और निजी क्षेत्र में टेक्‍नोलॉजी को तेजी से अपनाया जा रहा है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा