1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol Diesel Price: लगातार दूसरे दिन स्थिर रहे पेट्रोल के दाम, फटाफट चेक करें आज का रेट

Petrol Diesel Price: लगातार दूसरे दिन स्थिर रहे पेट्रोल के दाम, फटाफट चेक करें आज का रेट

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Nov 28, 2019 11:37 am IST,  Updated : Nov 28, 2019 11:37 am IST

पेट्रोल की कीमत में लगातार दूसरे दिन गुरुवार को कोई बदलाव नहीं हुआ। तेल विपणन कंपनियों ने डीजल की कीमतों में भी लगातार चौथे दिन कोई बदलाव नहीं किया।

Petrol Diesel price- India TV Hindi
Petrol Diesel price

नई दिल्ली। पेट्रोल की कीमत में लगातार दूसरे दिन गुरुवार को कोई बदलाव नहीं हुआ। तेल विपणन कंपनियों ने डीजल की कीमतों में भी लगातार चौथे दिन कोई बदलाव नहीं किया। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भी नरमी देखी जा रही है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम पूर्ववत क्रमश: 74.76 रुपए, 77.44 रुपए, 80.42 रुपए और 77.72 रुपए प्रति लीटर बना हुआ है। डीजल की कीमत भी चारों महानगरों में बिना किसी बदलाव के क्रमश: 65.73 रुपए, 68.14 रुपए, 68.94 रुपए और 69.47 रुपए प्रति लीटर पर बनी हुई है।

एसएमएस से पता कर सकते हैं अपने शहर का रेट

आप एसएमएस के जरिए भी पेट्रोल-डीजल के दाम चेक कर सकते हैं। बता दें कि उपभोक्ता किसी विशेष रजिस्टडर्ड नंबर पर एसएमएस भेजकर कीमत जान सकते हैं और उन्हें वर्तमान मूल्य के बारे में मैसेज के माध्‍यम से सूचित किया जाएगा। इंडियन ऑयल ग्राहक RSP<डीलर कोड> 92249 9 2249 को भेज सकते हैं। बीपीसीएल ग्राहकों को RSP<डीलर कोड> 9223112222 पर भेजना होगा, एचपीसीएल ग्राहकों को HPPRICE<डीलर कोड> 9222201122 पर भेजना होगा।

रोज सुबह 6 बजे तय होते हैं दाम

बता दें कि भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की रोजाना समीक्षा होती है। पेट्रोलियम कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे नई कीमत जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक्साइज ड्यूटी, वैट और डीजल कमीशन निहित होता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा