1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. तेल की कीमतों में लगी आग, और महंगा हुआ पेट्रोल, क्रूड 2015 के बाद सबसे महंगा

तेल की कीमतों में लगी आग, और महंगा हुआ पेट्रोल, क्रूड 2015 के बाद सबसे महंगा

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 10, 2018 09:54 am IST,  Updated : Jan 10, 2018 09:55 am IST

तेल की कीमतों में महंगाई की आग और भड़क गई है। क्रूड की कीमतों में बढ़ोत्‍तरी के चलते पेट्रोल और डीज़ल आज और भी महंगा हो गया है।

Petrol- India TV Hindi
Petrol

नई दिल्‍ली। तेल की कीमतों में महंगाई की आग और भड़क गई है। क्रूड की कीमतों में बढ़ोत्‍तरी के चलते पेट्रोल और डीज़ल आज और भी महंगा हो गया है। आज दिल्‍ली में पेट्रोल की कीमत 70.62 रुपए है, जबकि कल पेट्रोल की कीमत 70.53 रुपए थी। ऐसे में एक दिन में ही पेट्रोल 9 पैसे महंगा हो गया है। वहीं 1 जनवरी के भाव से तुलना करें तो तब पेट्रोल की कीमत 69.97 रुपए थी।

वहीं डीज़ल की कीमतें भी उफान पर हैं। दिल्‍ली में आज डीजल की कीमत 60.81 रुपए है, जबकि कल इसकी कीमत 60.66 पैसे थी। ऐसे में कल से लेकर आज तक डीजल 15 पैसे महंगा हो गया है। पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोत्‍तरी का मुख्‍य कारण क्रूड ऑयल के दाम में तेजी है। कच्चे तेल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में लगातार बढ़ रही हैं।

कच्चे तेल की कीमत 68 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है जो 2015 के बाद कच्चे तेल की सबसे ज़्यादा कीमत है। सरकार ने चालू वित्तीय साल में कच्चे तेल की कीमत 55 डॉलर प्रति बैरल रहने का अनुमान लगाया था. हालांकि दिसंबर तक ये 54 डॉलर प्रति बैरल रहा है लेकिन अगले वित्तीय वर्ष में अगर कीमतें कम नहीं हुईं तो प्रति बैरल सरकार का अनुमान 65 डॉलर तक जा सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा