1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सेंसेक्स की टॉप दस में से सात कंपनियों का मार्केट कैप 29,907 करोड़ रुपए घटा, टीसीएस को सबसे ज्यादा नुकसान

सेंसेक्स की टॉप दस में से सात कंपनियों का मार्केट कैप 29,907 करोड़ रुपए घटा, टीसीएस को सबसे ज्यादा नुकसान

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Aug 28, 2016 04:13 pm IST,  Updated : Aug 28, 2016 04:13 pm IST

सेंसेक्स की 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से 7 के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 29,906.6 करोड़ रुपए की गिरावट आई।

सेंसेक्स की टॉप दस में से सात कंपनियों का मार्केट कैप 29,907 करोड़ रुपए घटा, टीसीएस को सबसे ज्यादा नुकसान- India TV Hindi
सेंसेक्स की टॉप दस में से सात कंपनियों का मार्केट कैप 29,907 करोड़ रुपए घटा, टीसीएस को सबसे ज्यादा नुकसान

नई दिल्ली। सेंसेक्स की 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से 7 के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 29,906.6 करोड़ रुपए की गिरावट आई। टीसीएस सबसे अधिक नुकसान में रही। सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और आईटीसी को छोड़कर अन्य कंपनियों का बाजार मूल्यांकन घटा। टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 14,738.8 करोड़ रुपए घटकर 4,98,350.78 करोड़ रुपए पर आ गया।

एसबीआई का बाजार पूंजीकरण 9,160.08 करोड़ रुपए के नुकसान से 1,91,507.71 करोड़ रुपए पर आ गया। ओएनजीसी का बाजार मूल्यांकन 2,994.42 करोड़ रुपए घटकर 2,04,005.66 करोड़ रुपए रह गया। इसी तरह हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 2,031.91 करोड़ रुपए घटकर 1,95,347.30 करोड़ रुपए और कोल इंडिया का 473.73 करोड़ रुपए घटकर 2,10,619.17 करोड़ रुपए रह गया। एचडीएफसी का बाजार मूल्यांकन 427.27 करोड़ रुपए घटकर 2,16,315.16 करोड़ रुपए रह गया। इन्फोसिस को सप्ताह के दौरान 80.39 करोड़ रुपए का घाटा हुआ और उसका बाजार मूल्यांकन 2,34,460.63 करोड़ रुपए रह गया।

इसके उलट सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 4,167.19 करोड़ रुपए बढ़कर 3,33,278.01 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। एचडीएफसी बैंक के बाजार पूंजीकरण में 3,287.29 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ और यह 3,19,311.69 करोड़ रुपए रहा। वहीं आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 3,264.42 करोड़ रुपए बढ़कर 3,06,794.68 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। शीर्ष दस कंपनियों की सूची में टीसीएस पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, इन्फोसिस, एचडीएफसी, कोल इंडिया, ओएनजीसी, हिंद यूनिलीवर तथा एसबीआई का स्थान रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा