1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. टॉप पांच कंपनियों का मार्केट कैप 25,389 रुपए बढ़ा, टीसीएस की चमक बरकरार

टॉप पांच कंपनियों का मार्केट कैप 25,389 रुपए बढ़ा, टीसीएस की चमक बरकरार

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : May 15, 2016 02:39 pm IST,  Updated : May 15, 2016 02:39 pm IST

बाजार के हिसाब से भारत की दस सबसे मूल्यांकन वाली कंपनियों में से शीर्ष पांच के बाजार पूंजीकरण में पिछले हफ्ते 25,388.68 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है।

टॉप पांच कंपनियों का मार्केट कैप 25,389 रुपए बढ़ा, टीसीएस की चमक बरकरार- India TV Hindi
टॉप पांच कंपनियों का मार्केट कैप 25,389 रुपए बढ़ा, टीसीएस की चमक बरकरार

नई दिल्ली। बाजार के हिसाब से भारत की दस सबसे मूल्यांकन वाली कंपनियों में से शीर्ष पांच के बाजार पूंजीकरण में पिछले हफ्ते 25,388.68 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ और तकनीकी क्षेत्र की कंपनी टीसीएस इसमें सबसे बड़ी कंपनी बनकर उभरी। जहां एक तरफ टीसीएस, आरआईएल, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस और आईटीसी जैसी कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में शुक्रवार को खत्म हुए सप्ताह में बढ़ोत्तरी दर्ज की वहीं सन फार्मा, एचडीएफसी, एचयूएल, सीआईएल और ओएनजीसी को नुकसान हुआ। इन सभी कंपनियों को कुल मिलाकर 10,995.88 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार पूंजीकरण 10,098.45 करोड़ रुपए बढ़कर 4,97,217.79 करोड़ रुपए हो गया जो टॉप दस कंपनियों में सबसे ज्यादा है। इसके अलावा इंफोसिस का बाजार पूंजीकरण 5,799.78 करोड़ रुपए बढ़कर 2,77,172.31 करोड़ रुपए, एचडीएफसी बैंक का 4,932.01 करोड़ रुपए बढ़कर 2,88,370.62 करोड़ रुपए, आरआईएल का 2,868.53 करोड़ रुपए बढ़कर 3,16,997.68 करोड़ रुपए और आईटीसी का 1,689.91 करोड़ रुपए बढ़कर 2,56,947.32 करोड़ रुपए हो गया।

दूसरी तरफ एचयूएल का बाजार पूंजीकरण 4,728.2 करोड़ रुपए घटकर 1,79,844.80 करोड़ रुपए, ओएनजीसी का 3,550.53 करोड़ रुपए घटकर 1,74,660.33 करोड़ रुपए, सन फार्मा का 2,188.05 करोड़ रुपए घटकर 1,91,332.18 करोड़ रुपए, सीआईएल का 284.23 करोड़ रुपए घटकर 1,77,805.66 करोड़ रुपए और एचडीएफसी का 244.87 करोड़ रुपए घटकर 1,84,217.26 करोड़ रुपए हो गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा