Thursday, February 05, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सेंसेक्स की शीर्ष दस में से सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 27,904 करोड़ रुपए बढ़ा

सेंसेक्स की शीर्ष दस में से सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 27,904 करोड़ रुपए बढ़ा

सेंसेक्स की शीर्ष दस में से सात कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 27,904 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ। सबसे अधिक लाभ में टीसीएस रही।

Dharmender Chaudhary
Published : Jul 24, 2016 05:23 pm IST, Updated : Jul 24, 2016 05:23 pm IST
टॉप-10 में से सात कंपनियों का मार्केट कैप 27,904 करोड़ बढ़ा, टीसीएस को हुआ सबसे ज्यादा फायदा- India TV Paisa
टॉप-10 में से सात कंपनियों का मार्केट कैप 27,904 करोड़ बढ़ा, टीसीएस को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

नई दिल्ली। सेंसेक्स की टॉप दस में से सात कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 27,904 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ। सबसे अधिक लाभ में टीसीएस रही। बीते सप्ताह जहां टीसीएस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, इन्फोसिस, कोल इंडिया और सन फार्मा के मार्केट कैप में बढ़ोतरी हुई वहीं एचडीएफसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और ओएनजीसी का बाजार पूंजीकरण कुल मिलाकर 15,514.92 करोड़ रुपए घटा।

सप्ताह के दौरान टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 13,251.13 करोड़ रुपए बढ़कर 4,94,409.93 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। सबसे अधिक लाभ में टीसीएस ही रही। कोल इंडिया का बाजार पूंजीकरण 6,853.25 करोड़ रुपए बढ़कर 2,08,755.84 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। सनफार्मा की बाजार हैसियत 4,175.61 रुपए बढ़कर 1,89,587.33 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। समीक्षाधीन सप्ताह में एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 1,990 करोड़ रुपए बढ़कर 3,12,178.98 करोड़ रुपए पर पहुंच गया, वहीं आईटीसी की बाजार हैसियत 785.19 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी के साथ 3,01,455.68 करोड़ रुपए रही।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 756.67 करोड़ रुपए बढ़कर 3,29,070.40 करोड़ रुपए रहा। इन्फोसिस की बाजार हैसियत 91.88 करोड़ रुपए बढ़कर 2,46,381.77 करोड़ रुपए रही। इस रुख के उलट सप्ताह के दौरान हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 7,942.78 करोड़ रुपए घटकर 1,95,409.74 करोड़ रुपए पर आ गया। इसी तरह ओएनजीसी को सप्ताह के दौरान 6,844.39 करोड़ रुपए का घाटा हुआ और उसका बाजार पूंजीकरण 1,90,316.88 करोड़ रुपए रह गया। एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 727.75 करोड़ रुपए घटकर 2,14,470.04 करोड़ रुपए रह गया। टॉप-10 की लिस्ट में टीसीएस पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, इन्फोसिस, एचडीएफसी, कोल इंडिया, हिंदुस्तान यूनिलीवर, ओएनजीसी और सनफार्मा का स्थान रहा। बीत सप्ताह बंबई शेयर बाजार के सेंसेक्स में 33.26 अंक और निफ्टी में 0.20 अंक की गिरावट आई।

यह भी पढ़ें- Sensex: एफपीआई ने पहली तिमाही के दौरान 16 कंपनियों में 17,000 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे

यह भी पढ़ें- सेंसेक्स में आई एक माह की सबसे बड़ी गिरावट, 205 अंक गिरकर सूचकांक 27,710 पर हुआ बंद

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement