1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. टॉप सात कंपनियों का मार्केट कैप 37,833 करोड़ रुपए बढ़ा, HDFC बैंक को हुआ सबसे ज्‍यादा फायदा

टॉप सात कंपनियों का मार्केट कैप 37,833 करोड़ रुपए बढ़ा, HDFC बैंक को हुआ सबसे ज्‍यादा फायदा

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jan 15, 2017 01:04 pm IST,  Updated : Jan 15, 2017 01:05 pm IST

सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण पिछले हफ्ते संयुक्‍त रूप से 37,833.55 करोड़ रुपए बढ़ा है। इन सात कंपनियों में से सबसे ज्‍यादा मूल्‍य HDFC बैंक का बढ़ा है।

टॉप सात कंपनियों का मार्केट कैप 37,833 करोड़ रुपए बढ़ा, HDFC बैंक को हुआ सबसे ज्‍यादा फायदा- India TV Hindi
टॉप सात कंपनियों का मार्केट कैप 37,833 करोड़ रुपए बढ़ा, HDFC बैंक को हुआ सबसे ज्‍यादा फायदा

नई दिल्‍ली। भारत की टॉप-10 मूल्‍यवान कंपनियों में से सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण पिछले हफ्ते संयुक्‍त रूप से 37,833.55 करोड़ रुपए बढ़ा है। इन सात कंपनियों में से सबसे ज्‍यादा मूल्‍य HDFC बैंक का बढ़ा है।

शुक्रवार को समाप्‍त सप्‍ताह में टीसीएस, ओएनजीसी और एचयूएल का मार्केट कैप घटा है।

  • एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 10,080.95 करोड़ रुपए बढ़कर 3,14,988.19 करोड़ रुपए हो गया।
  • टॉप-10 कंपनियों में एचडीएफसी का मार्केट कैप सबसे ज्‍यादा बढ़ा है।
  • आईटीसी का मार्केट कैप 8,303.13 करोड़ रुपए बढ़कर 3,02,427.98 करोड़ रुपए हो गया।
  • आरआईएल का मार्केट कैप 5,660.07 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी के साथ 3,53,600.25 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।
  • सीआईएल का मार्केट कैप 5,617.7 करोड़ रुपए बढ़कर 1,95,409.24 करोड़ रुपए हो गया।
  • पिछले हफ्ते एसबीआई का मार्केट कैप 3,842.58 करोड़ रुपए की वृद्धि के साथ 1,94,768.08 करोड़ रुपए हो गया।
  • एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 3,479.25 करोड़ रुपए बढ़कर 1,97,200.14 करोड़ पर पहुंच गया।
  • इंफोसिस का मार्केट कैप 849.87 करोड़ रुपए बढ़कर 2,23,986.56 करोड़ रुपए हो गया।
  • दूसरी ओर टीसीएस का मार्केट कैप 6,226.55 करोड़ रुपए घटकर 4,43,740.37 करोड़ रुपए रह गया।
  • ओएनजीसी का मार्केट कैप 1,860.82 करोड़ रुपए की गिरावट के साथ्‍ज्ञ 2,57,948.03 करोड़ रुपए पर आ गया।
  • एचयूएल का मार्केट कैप 1,028.03 करोड़ रुपए घटकर 1,79,191.12 करोड़ रुपए रह गया।
  • टॉप-10 कंपनियों में टीसीएस सर्वोच्‍च स्‍थान पर है। इसके बाद क्रमश: आरआईएल, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, ओएनजीसी, इंफोसिस, एचडीएफसी, सीआईएल, एसबीआई और एचयूएल का स्‍थान है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा