1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. टॉप 6 कंपनियों का मार्किट कैप 22,459 करोड़ रुपए बढ़ा, टीसीएस को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

टॉप 6 कंपनियों का मार्किट कैप 22,459 करोड़ रुपए बढ़ा, टीसीएस को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Jun 19, 2016 12:54 pm IST,  Updated : Jun 19, 2016 12:54 pm IST

देश की 10 सबसे अधिक मूल्यांकन कंपनियों ने 22,459 करोड़ रुपए जोड़े। टीसीएस का मार्किट कैप 8,384.17 करोड़ से बढ़कर 5,13,000.91 करोड़ रुपए हो गया।

टॉप 6 कंपनियों का मार्किट कैप 22,459 करोड़ रुपए बढ़ा, टीसीएस को हुआ सबसे ज्यादा फायदा- India TV Hindi
टॉप 6 कंपनियों का मार्किट कैप 22,459 करोड़ रुपए बढ़ा, टीसीएस को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

नई दिल्ली। देश की 10 सबसे अधिक मूल्यांकन वाली कंपनियों ने पिछले सप्ताह के दौरान 22,459 करोड़ रुपए जोड़े। वहीं इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 8,384.17 करोड़ रुपए बढ़कर 5,13,000.91 करोड़ रुपए हो गया जो शीर्ष 10 कंपनियों में सबसे अधिक मूल्यांकन दर्ज करने वाली कंपनी रही। आईटीसी का मूल्यांकन 6,437.77 करोड़ रुपए बढ़कर 2,89,337.33 करोड़ रुपए और कोल इंडिया का पूंजीकरण 3,916.15 करोड़ रुपए की बढ़त के साथ 1,97,923.28 करोड़ रुपए हो गया। एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 2,025.39 करोड़ रुपए बढ़कर 2,96,011.19 करोड़ रुपए और एचयूएल का मूल्यांकन 1,406.74 करोड़ रुपए की बढ़त के साथ 1,90,657.13 करोड़ रुपए हो गया।

सन फार्मा का मूल्यांकन 288.8 करोड़ रुपए की बढ़त के साथ 1,78,769.24 करोड़ रुपए हो गया। इसके उलट ओएनजीसी का मूल्यांकन 6,373.84 करोड़ रुपए गिरकर 1,80,178.62 करोड़ रुपए रह गया। आरआईएल का बाजार पूंजीकरण 778.19 करोड़ रुपए गिरकर 3,15,570.92 करोड़ रुपए जबकि इन्फोसिस का मूल्यांकन 574.24 करोड़ रुपए घटकर 2,70,648.99 करोड़ रुपए रह गया। एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 404.72 करोड़ रुपए घटकर 1,94,110.90 करोड़ रुपए रह गया।

शीर्ष 10 कंपनियों में टीसीएस शीर्ष पर रही जिसके बाद आरआईएल, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, इन्फोसिस, सीआईएल, एचडीएफसी, एचयूएल, ओएनजीसी और सन फार्मा का स्थान रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा