1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. ट्रंप के बजट में विदेशी सहायता में होगी कमी, पाकिस्तान पर पड़ सकता है प्रभाव

ट्रंप के बजट में विदेशी सहायता में होगी कमी, पाकिस्तान पर पड़ सकता है प्रभाव

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Mar 16, 2017 06:09 pm IST,  Updated : Mar 16, 2017 06:09 pm IST

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पहले बजट में विदेशी सहायता में 28 प्रतिशत की कटौती का प्रस्ताव किया है। इससे पाकिस्तान जैसे देशों पर असर पड़ सकता है।

First Budget: ट्रंप के बजट में विदेशी सहायता में होगी कमी, पाकिस्तान पर पड़ सकता है प्रभाव- India TV Hindi
First Budget: ट्रंप के बजट में विदेशी सहायता में होगी कमी, पाकिस्तान पर पड़ सकता है प्रभाव

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पहले बजट में विदेशी सहायता में 28 प्रतिशत की कटौती का प्रस्ताव किया है। इससे पाकिस्तान जैसे उन देशों पर असर पड़ सकता है जो काफी मात्रा में अमेरिका से सहायता राशि प्राप्त करते हैं।

रक्षा बजट बढ़ाने का प्रस्ताव

  • बजट में ओबामा शासन के दौरान दूसरे राजनीतिक निकायों को प्रभावित करने की सांस्कृतिक एवं वैचारिक कूटनीतिक पर जोर था, उसमें बदलाव दिख रहा है।
  • अब सैन्य और आर्थिक माध्यमों के जरिए अन्य राजनीतिक निकायों को प्रभावित करने की कूटनीतिक पर जोर है।
  • बजट में देश के रक्षा बजट में 54 अरब डॉलर की बढ़ोतरी का प्रस्ताव किया गया है।
  • मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका में चालू वित्त वर्ष में विदेशी सहायता पर 40 अरब डॉलर से अधिक खर्च करने का प्रस्ताव है।
  • इसमें करीब 60 प्रतिशत धन आर्थिक एवं विकास सहायता और 40 प्रतिशत सुरक्षा के लिए होगा।
  • इससे पाकिस्तान जैसे देशों को मिलने वाली अमेरिकी सहायता पर असर पड़ सकता है।
  • पाकिस्तान 9:11 के बाद अमेरिकी विदेशी सहायता प्राप्त करने वाले प्रमुख देशों में है।

जानिए किसी देश को कितनी मिली सहायता राशी

अमेरिकी सहायता प्राप्त करने वाले प्रमुख देशों में अफगानिस्तान (4.7 अरब डॉलर), इस्राइल (3.1 अरब डॉलर), मिस्र (1.4 अरब डॉलर), इराक (1.1 अरब डॉलर), जोर्डन (1.0 अरब डॉलर) और पाकिस्तान (74.2 करोड़ डॉलर) शामिल हैं।

  • अपने प्रचार अभियान के दौरान ट्रंप ने कहा था कि वह विदेशों में कम धन खर्च करना चाहते हैं और अधिक धन अपने देश लाना चाहते हैं।
  • बजट प्रस्ताव उस लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास करता है।
  • बजट प्रस्ताव व्हाइट हाउस गुरुवार को  जारी करने वाला है।
  • वह एक रूपरेखा है और पूर्ण बजट नहीं है। पूर्ण बजट मई में पेश किया जाएगा।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा